रांची की ख्याति का ग्लोबल जलवा, ISC बोर्ड 12वीं में UAE टॉपर, मैथ्स में मिले 100 मार्क्स

Published by : Ravi Mallick Updated At : 09 May 2026 4:03 PM

विज्ञापन

ISC बोर्ड टॉपर ख्याति अग्रवाल

Ranchi Girl UAE Topper: कहते हैं मेहनत का रिजल्ट कभी खाली नहीं जाता. रांची की ख्याति अग्रवाल ने इस बात को सच साबित कर दिया है. CISCE बोर्ड ISC यानी 12वीं की परीक्षा में 99.5 प्रतिशत अंक हासिल कर उन्होंने सिर्फ स्कूल ही नहीं, पूरे इलाके में चर्चा बटोर ली है. मजेदार बात ये है कि अकाउंट्स और मैथ्स जैसे सब्जेक्ट में उन्हें 100 में 100 मार्क्स मिले हैं.

विज्ञापन

Ranchi Girl UAE Topper: रांची के कांके रोड की रहने वाली ख्याति ने 12वीं की परीक्षा में यूएई में टॉप किया है. अब हाल ये है कि देश ही नहीं, विदेश की बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटीज भी उन्हें अपने यहां बुलाना चाहती हैं. 99.5 प्रतिशत अंक हासिल करना ही बड़ी बात होती है, लेकिन मैथ्स और अकाउंट्स में फुल मार्क्स लाकर उन्होंने सबको चौंका दिया.

विदेश की टॉप यूनिवर्सिटीज ने भेजा ऑफर

ख्याति की सफलता सिर्फ स्कूल रिजल्ट तक सीमित नहीं रही. उन्हें Imperial College London, London School of Economics, Duke University, UCLA, Northwestern University, Boston University और University of Michigan जैसी दुनिया की बड़ी यूनिवर्सिटीज से ऑफर मिले हैं. यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. आमतौर पर छात्र इन यूनिवर्सिटीज का नाम सुनकर ही सपना देखते हैं, लेकिन ख्याति को वहां से पढ़ाई का मौका मिला है.

ख्याति अग्रवाल (Khyati Agarwal UAE Topper) की स्कूलिंग GEMS Modern Academy से हुई है. बता दें कि साल 2024 में ख्याति ने 10वीं क्लास में भी टॉप किया था. उन्हें CISCE ICSE यानी 10वीं में 99.2% मार्क्स मिले थे.

छोटे शहर से ग्लोबल लेवल तक

ख्याति ने साबित कर दिया कि बड़े सपने देखने के लिए बड़े शहर में पैदा होना जरूरी नहीं है. रांची जैसे शहर से निकलकर उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने खुद भी माना कि यह साल आसान नहीं था. कई मुश्किलें आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. लगातार मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल किया.

Khyati Agarwal Marksheet

परिवार और स्कूल भी खुशी से गदगद

ख्याति की इस शानदार सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है. उनके दादा कमल अग्रवाल और दादी विद्या अग्रवाल के लिए यह गर्व का पल है. उनके माता-पिता भी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उन्होंने शुरू से बेटी का पूरा साथ दिया.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर की शांभवी तिवारी बनीं कंट्री टॉपर, 12वीं में 100% मार्क्स

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola