बक्सर में पर्यावरण दिवस पर जेके सीमेंट का अभियान, फैक्ट्री परिसर में 500 पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

Updated:
विज्ञापन
बक्सर में पर्यावरण दिवस पर जेके सीमेंट का अभियान, फैक्ट्री परिसर में 500 पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

पर्यावरण दिवस पर जेके सीमेंट फैक्ट्री में महा पौधरोपण की तस्वीर

Buxar News: विश्व पर्यावरण दिवस पर बक्सर के जेके सीमेंट फैक्ट्री में पौधरोपण अभियान चलाया गया. इस अवसर पर फैक्ट्री परिसर में 500 पौधे लगाए गए. जिस में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया. साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

Buxar News:(संतोष कांत) बक्सर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रह्मपुर स्थित जेके सीमेंट फैक्ट्री में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया गया. इस दौरान फैक्ट्री परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कुल 500 फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए. कार्यक्रम में फैक्ट्री प्रबंधन, इंजीनियरों, कर्मचारियों और श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत प्लांट हेड एपी सिंह, एचआर हेड तेजभान पांडेय और सुरक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिंह तोमर द्वारा संयुक्त रूप से पीपल, नीम और बरगद के पौधे लगाकर की गई. इसके बाद सभी विभागों के कर्मचारियों ने निर्धारित स्थानों पर पौधरोपण किया.

पर्यावरण संरक्षण पर जोर
इस मौके पर प्लांट हेड एपी सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के दौर में पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना कंपनी की प्राथमिकता है. साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण के लिए ट्री-गार्ड और सिंचाई की व्यवस्था भी की गई है.

कर्मचारियों को दिलाई शपथ
एचआर हेड तेजभान पांडेय ने कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक का उपयोग कम करने की शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ कार्यस्थल की नींव है.

सुरक्षा और देखभाल की व्यवस्था
सुरक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि सभी पौधों की देखभाल के लिए विशेष टीम बनाई गई है, जो नियमित रूप से निगरानी करेगी.

ग्रामीण क्षेत्रों में भी वितरण
कार्यक्रम के दूसरे चरण में आसपास के गांवों और श्रमिक कॉलोनियों में भी पौधों का वितरण किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित हो सकें. इस अभियान में फैक्ट्री के अधिकारियों, महिला क्लब और श्रमिकों की सक्रिय भागीदारी रही. सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया गया.

Also Read: कैमूर में आरओबी निर्माण कार्य में तेजी, सितंबर तक दौड़ने लगेगी गाड़ियां,जल्द मिलेगा जाम से राहत

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन