बक्सर: प्राथमिक विद्यालय का ताला काटकर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

बक्सर के प्राथमिक विद्यालय दियाँ परमेश्वर में चोरों ने ताला काटकर शैक्षणिक उपकरण चुराए। प्रधानाध्यापक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Buxar News : बक्सर जिला के कृष्णाब्रह्म प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दियाँ परमेश्वर में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के भंडार गृह का ताला काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना की जानकारी दो दिन बाद विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
दो दिन बाद टूटा मिला भंडार गृह का ताला
जानकारी के अनुसार 18 जुलाई की शाम विद्यालय का कार्य समाप्त होने के बाद सभी शिक्षक स्कूल में ताला बंद कर अपने-अपने घर चले गए थे. 20 जुलाई को प्रधानाध्यापक मनोज कुमार साहु विद्यालय पहुंचे तो भंडार गृह का ताला टूटा हुआ मिला.
म्यूजियम यंत्र सहित कई सामान चोरी
भंडार गृह की जांच करने पर वहां रखा म्यूजियम यंत्र समेत अन्य शैक्षणिक सामग्री गायब मिली. चोरी की घटना से विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया.
प्रधानाध्यापक की सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास की परिस्थितियों का भी जायजा लिया.
अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
प्रधानाध्यापक मनोज कुमार साहु के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










