बक्सर में 48 घंटे से बिजली गुल, तार में लगी आग से लोगों में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों की तस्वीर| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : बक्सर के बाबा नगर मुलहा में 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली के तार में आग लगने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है

विज्ञापन

Buxar News : शहर के बाबा नगर मुलहा इलाके में पिछले करीब 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. सोमवार की शाम करीब आठ बजे बिजली के तार से अचानक चिनगारी निकलने के बाद तार धू-धूकर जलने लगा. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

नये तार में कुछ ही घंटे बाद लगी आग

स्थानीय लोगों नमोनारायण मिश्रा, रविन्द्र यादव, काशी नाथ यादव और सतेन्द्र ओझा ने बताया कि दिन में बिजली विभाग की ओर से तार बदला गया था. इसके बावजूद शाम होते ही नये तार में आग लगने लगी. लोगों का सवाल है कि जब तार बदला गया था, तो कुछ ही घंटों बाद उसमें आग लगने की नौबत कैसे आ गयी.

Also Read : चैनपुर में शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोग गिरफ्तार

बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप, सड़क जाम की चेतावनी

घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ गया. लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम करने की बात कही. लगातार बिजली बाधित रहने से घरों के साथ-साथ दुकानदारों और अन्य लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जलते बिजली तार की तस्वीर
जलते बिजली तार की तस्वीर

जेई समेत अधिकारियों को फोन करने पर नहीं मिला जवाब

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली समस्या की जानकारी देने के लिए जेई समेत बिजली विभाग के अन्य अधिकारियों को कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों के इस रवैये से उनकी परेशानी और बढ़ गयी है.

Also Read : दुरना गांव में बच्चों से मारपीट का आरोप, पूछताछ करने पहुंचे पिता के साथ भी की मारपीट

तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग

बिजली आपूर्ति लंबे समय से बाधित रहने और तार में आग लगने की घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने विभाग से तत्काल कार्रवाई कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है. लोगों ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

Also Read : हाटा नगर में कुर्की वारंट के तामीला के दौरान फरार वारंटी गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन