पटना-बक्सर एनएच 922 पर डीएसपी की गाड़ी ई-रिक्शा से भिड़ी, एक शख्स घायल

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना-बक्सर एनएच 922 पर सोमवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ. साइबर डीएसपी की गाड़ी और ई-रिक्शा के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया. घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

विज्ञापन

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के समीप पटना-बक्सर एनएच 922 पर सोमवार की सुबह साइबर डीएसपी बक्सर की गाड़ी और टोटो के बीच टक्कर हो गई. हादसे में टोटो पर सवार कृष्णाब्रह्म निवासी करीब 50 वर्षीय दिनेश खरवार घायल हो गए. उनके हाथ में चोट लगी है.

विज्ञापन

घटना के बाद उन्हें तत्काल डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया. साइबर डीएसपी समीर कुमार सिंह ने बताया कि घटना के समय वह स्वयं सरकारी गाड़ी में सवार थे. उनकी गाड़ी के आगे एक ट्रक जा रहा था. इसी दौरान अचानक साइड से एक व्यक्ति सड़क पर सामने आ गया. उसे बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी को बाईं ओर मोड़ा, इसी दौरान टोटो से टक्कर हो गई.

घटना के तुरंत बाद डायल 112 को सूचना दी गई और घायल दिनेश खरवार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एनएच 922 पर वाहनों की तेज आवाजाही के बीच अचानक व्यक्ति के सड़क पर आ जाने से यह हादसा हुआ. घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही. वही डीएसपी को भी हल्की चोट आयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन