महाराजा T20 ट्रॉफी ऑक्शन में बड़ा उलटफेर, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल रहे अनसोल्ड

Published by : Ritu Raj Updated At : 06 Jun 2026 8:43 AM

विज्ञापन

केएल राहुल

KL Rahul unsold: महाराजा T20 ट्रॉफी के ऑक्शन से एक बेहद हैरान करने वाला फैसला सामने आया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेलने वाले स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इस बार अनसोल्ड रहे हैं.

विज्ञापन

KL Rahul unsold: दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2026 में रनों का अंबार लगाने वाले केएल राहुल को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. कर्नाटक की घरेलू T20 लीग ‘महाराजा T20 ट्रॉफी’ के ऑक्शन में इस स्टार बल्लेबाज को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा. 20 जून से शुरू हो रही इस लीग में राहुल का न होना हर किसी को चौंका रहा है, खासकर तब जब वे शानदार फॉर्म में हैं.

केएल राहुल आखिर क्यों रह गए अनसोल्ड

दरअसल, जिस दौरान इस टी20 लीग का आयोजन होना है, उस वक्त राहुल भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने में व्यस्त रहेंगे. वे फिलहाल अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच की तैयारियों में जुटे हैं, जिसके बाद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ ही वनडे सीरीज खेलनी है. लगातार क्रिकेट और व्यस्त शेड्यूल के बीच, राहुल खेल से थोड़ा ब्रेक लेकर खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा भी करना चाहेंगे. ऐसे में महाराजा T20 ट्रॉफी में उनके खेलने पर पहले से ही सस्पेंस बना हुआ था. ऑक्शन के दौरान फ्रेंचाइजियों को साफ कर दिया गया था कि राहुल टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, यही वजह है कि किसी भी टीम ने उन पर दांव लगाना सही नहीं समझा.

इस सीजन में केएल राहुल का शानदार प्रदर्शन

IPL 2026 केएल राहुल के लिए बेहद ऐतिहासिक रहा. उन्होंने 174.41 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 593 रन कूटे. इस सीजन में उन्होंने 152 रनों की एक ऐसी अविश्वसनीय पारी खेली, जो अब टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया है. अपनी इस धमाकेदार फॉर्म के दौरान राहुल के बल्ले से 56 चौके और 31 गगनचुंबी छक्के लगे.

प्रसिद्ध कृष्णा को मैसूर वॉरियर्स ने खरीदा

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को अपनी नई टीम मिल गई है. मैसूर वॉरियर्स ने दांव खेलते हुए प्रसिद्ध कृष्णा को 2.60 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं.

यह भी पढ़े- भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका! अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड दौरे से भी बाहर हो सकते हैं विराट कोहली

विज्ञापन
Ritu Raj

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola