खाद्य विभाग का शिकंजा: देव मोड़ के समीप होटल से मिला नकली पनीर, जांच के लिए भेजा
ढाबा से मिला नकली पनीर.
Aurangabad News: जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता,स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की पड़ताल की गई. अनियमितताएं पाएं जाने पर कार्रवाई की चेंतावनी दी गयी. संचालकों को निर्देश दिए गए कि अगर कोई अनियमितता मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी.
Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट) सर्वोच्च न्यायालय के आदेश तथा जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे संचालित होटल,ढाबा,रेस्टोरेंट एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच शुरू कर दी गई है.
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई,जहां कुछ स्थानों पर मामूली अनियमितताएं पाई गईं. संबंधित संचालकों को फटकार लगाते हुए सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
होटल, ढाबा, राइस मिल व रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया
जांच अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 एवं 139 के किनारे स्थित विभिन्न होटल,ढाबा,राइस मिल तथा रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता,स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की पड़ताल की गई.
होटलों और ढाबों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए
कुछ होटलों और ढाबों से खाद्य पदार्थों के नमूने भी संग्रहित किए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है. जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. अभियान के क्रम में दाउदनगर क्षेत्र में व्यापक जांच की गई. वहीं देव मोड़ के समीप स्थित एक होटल में जांच के दौरान नकली पनीर मिलने का मामला सामने आया. विभागीय टीम ने उक्त पनीर को जब्त कर लिया तथा उसकी गुणवत्ता और संरचना की जांच के लिए नमूना पटना स्थित प्रयोगशाला भेज दिया है.
जांच के लिए भेजा, रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई होगी
रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं बल्कि आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की दिशा में एक गंभीर पहल है. अजय कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर बारुण तक तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 पर झारखंड सीमा तक स्थित होटल, ढाबा और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी.
संचालकों को चेतावनी लापरवाही पर कार्रवाई तय
विभाग का उद्देश्य खाद्य पदार्थों में मिलावट, नकली सामग्री के उपयोग और स्वच्छता संबंधी अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाना है. गौरतलब है कि यह कार्रवाई असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा जारी पत्र के अनुपालन में शुरू की गई है, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस, खाद्य नमूनों और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
Also Read :आज के दर्शन : देव में भक्ति और आस्था के माहौल में होगी प्रातःकालीन आरती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










