उत्तर कोयल नहर में डूबकर युवक लापता, चप्पल मिलने के बाद बढ़ी आशंका

Updated:
विज्ञापन

नहर में डूबकर युवक लापता, तलाश में जुटी पुलिस व ग्रामीण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Aurangabad News : नवीनगर के सिंदुरिया गांव में उत्तर कोयल नहर में एक युवक डूबकर लापता हो गया है। पुलिस और स्थानीय ग्रामीण युवक की तलाश में जुटे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Aurangabad News : टंडवा थाना क्षेत्र के रामपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत सिंदुरिया गांव में बुधवार को एक युवक के उत्तर कोयल नहर में डूबकर लापता होने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पुलिस और स्थानीय ग्रामीण युवक की तलाश में जुटे हुए हैं.

विज्ञापन

शौच के लिए निकला था युवक, वापस नहीं लौटा

जानकारी के अनुसार, भभुआ जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के हथियाबांध गांव निवासी 22 वर्षीय विटाल तिवारी, पिता रविंद्र तिवारी, अपने फूफा सुदर्शन तिवारी के घर सिंदुरिया गांव आया हुआ था. बुधवार सुबह वह शौच के लिए घर से निकला और उत्तर कोयल नहर की ओर गया, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा.

नहर किनारे मिली चप्पल, डूबने की आशंका

दोपहर करीब 12 बजे तक युवक के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई. इसके बाद उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान उत्तर कोयल नहर के किनारे युवक की चप्पल बरामद हुई. चप्पल मिलने के बाद आशंका जताई गई कि वह नहर में डूब गया है. सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए.

Also Read : ओबरा देवी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में आई तेजी, राजस्थान के कारीगर करेंगे गर्भगृह का सौंदर्यीकरण

पुलिस और ग्रामीणों ने शुरू की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही टंडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक की तलाश शुरू कराई. काफी देर तक खोजबीन के बावजूद समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था.

Also Read : औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा अभियान, 49 अभियुक्त गिरफ्तार, शराब, ट्रक और स्टोन डस्ट जब्त

गोताखोरों की मदद भी ली जाएगी

टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि युवक के उत्तर कोयल नहर में डूबने की आशंका है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश जारी है. आवश्यकता पड़ने पर गोताखोरों की भी सहायता ली जाएगी.

परिजनों में चिंता, गांव में पसरा सन्नाटा

घटना के बाद सिंदुरिया गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में शोक और चिंता का माहौल है. परिजन युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं, जबकि पुलिस लगातार नहर में उसकी तलाश करा रही है.

Also Read : औरंगाबाद में हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन