औरंगाबाद: अमरजीत कुमार बने फेसर थाना के नए थानेदार, लोगों ने किया स्वागत; जानें क्या हुई चर्चा
नए थानाध्यक्ष का स्वागत करते लोग
नवनियुक्त थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार का फेसर थाना में हुआ स्वागत. ग्रामीणों ने समस्याओं से कराया अवगत, थानाध्यक्ष ने दिया सहयोग का भरोसा.
Fesar Thana New SHO Welcome : औरंगाबाद के फेसर सदर प्रखंड के फेसर थाना में नवनियुक्त थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार का ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया. इस दौरान उन्हें फूलों का गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्र की समस्याओं, उपलब्धियों और शांति व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई.
ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं से कराया अवगत
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने नवनियुक्त थानाध्यक्ष को क्षेत्र की गतिविधियों और स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया. थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने भी ग्रामीणों से बातचीत कर क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने लोगों से आपसी सहयोग और समन्वय के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.
औरंगाबाद में लगा स्वास्थ्य शिविर, जांच और परामर्श के साथ लोगों को दी गई जरूरी सलाह; जाने कैसे रहे स्वस्थ
अनैतिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें
थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम लोगों का सहयोग जरूरी है. उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देते रहने की अपील की.
किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.उन्होंने लोगों से पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया.
जनप्रतिनिधियों ने सहयोग का भरोसा दिया
स्वागत कार्यक्रम में लोजपा नेता सोनू सिंह सोलंकी, चंदन सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, मुन्ना कुमार, रविन्द्र सिंह, कुंदन कुमार बादशाह सहित अन्य ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. लोगों ने नवनियुक्त थानाध्यक्ष का स्वागत करते हुए क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग का भरोसा जताया.
औरंगाबाद में देर रात पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 30 से अधिक गिरफ्तार; जानिए पूरा मामला
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए