ओबरा देवी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में आई तेजी, राजस्थान के कारीगर करेंगे गर्भगृह का सौंदर्यीकरण

Updated:
विज्ञापन

ओबरा देवी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लेते न्यास बोर्ड के सचिव कुमुद रंजन, उप सचिव स्नेह रंजन व अन्य सदस्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Aurangabad News : ओबरा देवी मंदिर के गर्भगृह का जीर्णोद्धार कार्य तेजी से जारी है। राजस्थान के विशेष कारीगर मंदिर को भव्य और आकर्षक स्वरूप प्रदान करेंगे. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

विज्ञापन

Aurangabad News : ओबरा स्थित प्राचीन देवी मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से जारी है. मंदिर के गर्भगृह एवं पुराने छत को हटाकर पुनर्निर्माण कराया जा रहा है. बुधवार को मंदिर समिति के सदस्यों ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और आगे की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की.

विज्ञापन

राजस्थान के कारीगर करेंगे गर्भगृह का सौंदर्यीकरण

न्यास बोर्ड के सचिव कुमुद रंजन एवं उप सचिव स्नेह रंजन ने बताया कि मां के गर्भगृह के जीर्णोद्धार का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए राजस्थान से विशेष कारीगर बुलाए गए हैं. उन्होंने बताया कि सोमवार से गर्भगृह के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा. इसकी सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं.

मंदिर को भव्य स्वरूप देने का लक्ष्य

समिति के सदस्यों ने कहा कि ओबरा देवी मंदिर क्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर है. इसके समग्र विकास में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है. समिति का उद्देश्य मंदिर को भव्य, आकर्षक और श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक स्वरूप प्रदान करना है.

समाज से सहयोग की अपील

बैठक में मंदिर निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए धनराशि संग्रह पर भी चर्चा की गई. समिति ने समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की.

ये रहे मौजूद

निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान समिति के उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार द्विवेदी, प्रमोद भगत, पुष्कर अग्रवाल, अमित कुमार, प्रकाश कुमार, ज्योति कुंवर सहित मंदिर समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

Also Read : औरंगाबाद में बीएलओ को एक सप्ताह में फॉर्म-6, 7 और 8 के निष्पादन का निर्देश



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन