शहर में पोस्टिंग और शानदार सैलरी…क्या है ये SO का पद? जानिए PO से है कितना अलग

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 20 Jul 2025 6:18 PM

विज्ञापन

Bank PO and SO

Bank PO and SO Salary: बैंक में क्लर्क से लेकर पीओ और अन्य कई तरह के पद होते हैं. सभी पद पर अलग-अलग भर्ती परीक्षा के माध्यम से नियुक्ति की जाती है. बैंक में PO की नौकरी तो आपने सुना होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि SO का पद भी काफी अच्छा होता है. इस पद पर काम करने वाले कैंडिडेट्स की सैलरी काफी शानदार होती है.

विज्ञापन

Bank PO and SO: आज के समय में बैंक की नौकरी के लिए बड़ी संख्या में युवा आकर्षित हो रहे हैं. इसका एक कारण है कि सैलरी अच्छी मिलती है और साथ ही कई तरह की सुविधाएं और भत्ते मिलते हैं. वहीं दूसरा कारण ये है कि बैंक की नौकरी के लिए कई पोस्ट पर नियमित रूप से भर्ती होती है और भर्ती प्रक्रिया भी तेज है. युवाओं में प्रोफेशनेरी ऑफिसर (PO) पोस्ट को लेकर काफी क्रेज है. वहीं इन दिनों स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) की भी काफी डिमांड है. आइए, जानते हैं दोनों के बीच क्या अंतर है- 

Bank PO: क्या है पीओ का पद? 

बैंक पीओ (Bank PO) यानी कि प्रोबेशनरी ऑफिसर (Probationary Officer) बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के लिए पहली सीढ़ी है. यह एक प्रवेश स्तर का पद है, जिसकी मदद से उम्मीदवार बैंक के प्रबंधन कार्यों के लिए तैयार होता है. बैंक पीओ को स्केल 1 (Bank PO Scale 1 Officer) भी कहा जाता है. एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया समेत विभिन्न बैंक हर साल पीओ भर्ती परीक्षा आयोजित करता है. 

Bank PO Challenges: बैंक पीओ बनने की चुनौती 

  • ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्रों में तैनाती
  • चुनौतियों का सामना करना होगा 
  • लगातार ट्रांसफर 
  • अन्य अधिकारी पद के ऑफिसर की तुलना में काम का लोड अधिक 

Bank PO Salary: जानिए पीओ की सैलरी 

प्रोबेशनरी बैंक ऑफिसर की सैलरी बैंक और अनुभव के अनुसार, अलग-अलग होती है. एक बैंक पीओ की शुरुआती सैलरी आमतौर पर 40,000-50,000 रुपये प्रति महीने के बीच होगी. हालांकि, सैलरी के अलावा पीओ को कई प्रकार के भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं. भत्तों के साथ सैलरी 60,000-80,000 रुपये प्रति महीने तक हो सकती है. हालांकि, ये एक अनुमानित डाटा है. अधिक जानकारी के लिए संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देखें. 

Bank SO: क्या है एसओ का पद? 

एसओ यानी कि स्पेशलिस्ट ऑफिसर का पद है. ये वे अधिकारी होते हैं जो किसी स्पेशल क्षेत्र जैसे कि आईटी, कानून, या मानव संसाधन में स्पेशलाइज होते हैं. एक एसओ ऑफिसर बैंक के प्रतिनिधि के रूप में ग्राहक से डील करता है और उनकी मुश्किलों को जानने की कोशिश करता है. 

Bank SO Challenges: बैंक एसओ बनने की चुनौतियां 

  • शहरों में पोस्टिंग 
  • ट्रांसफर की संभावना कम होती है 
  • पोजिशन बढ़ने का मौका भी कम 

Bank SO Salary: जानिए बैंक एसओ की सैलरी 

बैंक एसओ (Bank SO Salary) की सैलरी उनके पद और बैंक के अनुसार अलग-अलग होती है. आमतौर पर शुरुआती सैलरी 48,480 रुपये है. सैलरी के साथ ही एसओ को भी बैंक पीओ की तरह अन्य भत्ते और सुविधाएं मिलती हैं. 

Bank PO VS SO: पीओ और एसओ के पद हैं अलग-अलग 

बैंक में SO (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) और PO (प्रोबेशनरी ऑफिसर) दो अलग-अलग प्रकार के पद हैं. इनमें मुख्य अंतर काम और जिम्मेदारी को लेकर है. जहां एक तरफ पीओ एक सामान्य प्रबंधन पद है, वहीं दूसरी ओर SO एक विशिष्ट क्षेत्र में विशेषज्ञता वाला पद है. 

यह भी पढ़ें- हिंदी लिख-बोल लेते हैं, यहां करें अप्लाई, राजस्थान में इस विभाग ने निकाली 1100 पदों पर भर्ती

यह भी पढ़ें- DU Cut Off List 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में लेना है दाखिला, यहां देखें पहली सीट अलॉटमेंट का परिणाम

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola