हिंदी लिख-बोल लेते हैं, यहां करें अप्लाई, राजस्थान में इस विभाग ने निकाली 1100 पदों पर भर्ती

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 19 Jul 2025 6:22 PM

विज्ञापन

RPSC Veterinary Officer Vacancy 2025

RPSC Veterinary Officer Vacancy 2025: राजस्थान के पशुपालन विभाग में बंपर भर्ती निकली है. चिकित्सा अधिकारी के 1100 पदों पर भर्ती निकाली है. यह उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, जिन्हें पशुओं से प्रेम है और वे पशुपालन विभाग में काम करना चाहते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अगस्त महीने से शुरू होगी. अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन

RPSC Veterinary Officer Vacancy 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी करनी है तो आपके लिए काम की खबर है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पुशपालन विभाग में चिकित्सा अधिकारी के 1100 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होगी. 

RPSC Notice: विभाग ने जारी किया नोटिस 

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा इस संबंध में विज्ञापन जारी किया गया. विज्ञापन संख्या 04/ EXAM/V.0. / RPSC/ EP-1/2025-26 के तहत पशुपालन विभाग के लिए राजस्थान पशुपालन सेवा नियम, 1963 के अन्तर्गत पशु चिकित्सा अधिकारी (Veterinary Officer) के 1100 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. यह स्थाई भर्ती है. हालांकि, विभाग से प्राप्त कुल रिक्त पदों की संख्या (पदों की संख्या में कमी / वृद्धि की जा सकती है). 

RPSC Veterinary Officer Vacancy 2025 Registration: कब से शुरू है आवेदन प्रक्रिया 

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो जाएगी. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 सितंबर 2025 है. आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे. आवेदन करने के लिए RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जिसका पता है rpsc.rajasthan.gov.in 

RPSC Veterinary Officer Vacancy Eligibility: शैक्षणिक योग्यता 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा में ग्रेजुएशन की डिग्री या एनिमल हस्बेंड्री में ग्रेजुएशन की डिग्री या इसके बराबर की कोई डिग्री होनी चाहिए. साथ ही आवेदक को हिंदी भाषा का ज्ञान हो और राजस्थान की संस्कृति व सभ्यता का ज्ञान हो. अभ्यर्थी की इंटर्नशिप लिखित परीक्षा की तिथि से पूर्व की होनी चाहिए. कैंडिडेट्स की उम्र न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए. आयु की गणना 01-01-2026 से की जाएगी. आयु सीमा में आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी. 

RPSC Veterinary Officer Vacancy Selection Process: कैसे होगा चयन? 

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. ये परीक्षा RPSC की ओर से आयोजित की जाएगी. परीक्षा वस्तुनिष्ठ रूप में ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में होगी. RPSC की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा की तिथि के बारे में जल्द ही सूचित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 20,000 रुपये हर महीने पॉकेट में, BHU में Internship का सुनहरा मौका

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri Important Documents List: SSC हो या UPSC, इनमें से एक भी डॉक्यूमेंट भूले तो हो जाएंगे बर्बाद

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola