आंखों की सर्जरी वाले नहीं कर सकते अप्लाई, RRB ने सेक्शन कंट्रोलर पद के लिए निकाली भर्ती

Updated:
विज्ञापन
Featured Image

रेलवे कर्मचारी की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated Image)

RRB Section Controller Recruitment 2026: रेलवे के सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसके लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस भर्ती के लिए 33 साल तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. आंखों की सर्जरी कराई है तो आप एलिजिबल नहीं हैं.

विज्ञापन

RRB Section Controller Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए RRB ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है. जारी नोटिस के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया आज से यानी कि 15 जुलाई 2026 से शुरू हुई है और लास्ट डेट 14 अगस्त 2026 है.

इस वैकेंसी की खास बात ये है कि चयन केवल एक फेज की परीक्षा के आधार पर होगा. लेकिन इस बार बहुत कम पोस्ट के लिए वैकेंसी निकाली गई है. पिछले साल करीब 368 पोस्ट पर भर्ती की गई थी.

RRB की इस भर्ती के लिए देखें महत्वपूर्ण डेट्स

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 जुलाई 2026 ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट: 14 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट: 14 अगस्त 2026
  • एप्लिकेशन करेक्शन विंडो: बाद में घोषित की जाएगी
  • CBT परीक्षा की डेट: बाद में घोषित की जाएगी
  • एडमिट कार्ड जारी होने की डेट: परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए. 20 से 33 साल के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकेंगे. SC/ST कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी. वहीं, OBC को तीन साल की. साथ ही कुछ हेल्थ क्राइटेरिया जिसे पूरा करना जरूरी है. कमजोर दृष्टि वाले, जिनके आंखों की सर्ज हुई है या फिर लेसिक हुआ है, वे आवेदन नहीं कर सकते हैं.

आवेदन कैसे करें?

  • RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • Section Controller Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • नए कैंडिडेट्स पहले रजिस्ट्रेशन करें.
  • आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो).
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.

यहां देखें कैटेगरी वाइज वैकेंसी

टेगरीवैकेंसी
जनरल (UR)50
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)29
अनुसूचित जाति (SC)19
अनुसूचित जनजाति (ST)12
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)9
कुल119


RRB Vacancy: कैसे होगा चयन?

कैंडिडेट्स का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर होगा. इसके अलावा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट जैसे पैरामीटर भी हैं.

RRB Vacancy: आवेदन शुल्क

  • सामान्य (UR), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है.
  • CBT-1 परीक्षा में शामिल होने पर 400 रुपये (बैंक शुल्क काटकर) वापस कर दिए जाएंगे.
  • एससी (SC), एसटी (ST), दिव्यांग (PwBD), पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen), महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है.


यह भी पढ़ें- बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज, फॉर्म में सुधार का मिलेगा मौका


विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola