10वीं पास के लिए रेलवे में 6777 वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन, जानें कैसे करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन
ऑफिस स्टाफ की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

ऑफिस स्टाफ की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे (NFR) में अप्रेंटिस के 6777 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

विज्ञापन

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026: अगर आपने 10वीं पास कर ली है और रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने अप्रेंटिस के 6777 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन किसी लिखित परीक्षा के बिना मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.

रेलवे की इस वैकेंसी (Railway Job 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं हुई है. इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 से इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की आखिरी तारीख 19 अगस्त 2026 तय की गई है.

रेलवे अप्रेंटिस के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

रेलवे की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 19 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.

कैटेगरी वाइज Railway Apprentice वैकेंसी डिटेल्स

श्रेणीपदों की संख्या
सामान्य (General)2686
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)1832
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)688
अनुसूचित जाति (SC)1056
अनुसूचित जनजाति (ST)515
कुल पद6777

ऐसे करें Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर नया रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Notification PDF Check Here

एप्लीकेशन फीस की बात करें तो General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा. वहीं SC, ST, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह फ्री रखा गया है. एप्लीकेशन फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS या मोबाइल वॉलेट के जरिए किया जा सकता है.

मेरिट लिस्ट से होगा चयन

इस भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा. उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. इसलिए जिन अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अंक अच्छे हैं, उनके चयन की संभावना अधिक रहेगी.

रेलवे अप्रेंटिस को हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप के दौरान हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा. मौजूदा नियमों के अनुसार NTC/STC धारकों को न्यूनतम 9,600 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा. वहीं जिन उम्मीदवारों को दूसरे या तीसरे वर्ष की अप्रेंटिसशिप का लाभ मिलेगा, उन्हें क्रमशः 10,560 रुपये और 11,040 रुपये तक स्टाइपेंड मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: छूट न जाए SBI में नौकरी का मौका, PO की 1500 भर्ती के लिए जल्द करें अप्लाई


Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई 2026 से शुरू होंगे. उम्मीदवार 19 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.

Railway NFR Apprentice भर्ती में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल नहीं होना होगा. चयन 10वीं और निर्धारित योग्यता के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से किया जाएगा.

Railway NFR Apprentice भर्ती 2026 अभियान के तहत कुल 6777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी. अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की गई हैं, जिनका पूरा विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया गया है.

General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन फीस देनी होगी. जबकि SC, ST, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह निशुल्क रखा गया है.

Railway NFR Apprentice अप्रेंटिस उम्मीदवारों को मौजूदा नियमों के अनुसार न्यूनतम 9,600 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा. प्रशिक्षण अवधि और नियमों के अनुसार यह राशि दूसरे और तीसरे वर्ष में बढ़ भी सकती है.


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई 2026 से शुरू होंगे. उम्मीदवार 19 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.