छूट न जाए SBI में नौकरी का मौका, PO की 1500 भर्ती के लिए जल्द करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन
SBI बैंक स्टाफ की सांकेतिक फोटो (Image: SBI Website)

SBI बैंक स्टाफ की सांकेतिक फोटो (Image: SBI Website)

SBI PO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती की लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है. इस भर्ती के माध्यम से स्टेट बैंक में कुल 1500 पदों पर भर्तियां होंगी. ऐसे में जो कैंडिडेट्स अब तक इस वैकेंसी के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.bank.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हें.

विज्ञापन

SBI PO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली पीओ की वैकेंसी के माध्यम से कुल 1500 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाना होगा. एसबीआई पीओ भर्ती में सिर्फ ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है.

स्टेट बैंक की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 को शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 8 जुलाई 2026 तक का समय मिलेगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

SBI PO Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.bank.in पर जाएं.

वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें.

अब Probationary Officer PO Examination 2026 के लिंक पर क्लिक करें.

इसके बाद Apply Online पर क्लिक करें.

अब सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कर लें.

रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

SBI PO Recruitment 2026 Application Form

वैकेंसी डिटेल्स

कैटेगरीपोस्ट
जनरल कैटेगरी588
ओबीसी390
EWS144
SC234
ST144
कुल1500

एसबीआई पीओ एप्लीकेशन फीस

स्टेट बैंक में पीओ के पद पर आवेदन करने के लिए फीस जमा करना जरूरी है. इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 750 रुपये जमा करने होंगे. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवार फ्री में आवेदन कर सकते हैं. फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में होगा.

SBI PO Eligibility and Age: कौन कर सकता है अप्लाई?

स्टेट बैंक में पीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके लिए फाइनल ईयर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन के पात्र होंगे. वहीं, उम्मीदवारों की उम्र की बात करें तो इसमें 21 साल से ज्यादा और 30 साल से कम उम्र के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. इसमें उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी.


ये भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में अब उम्र से तय होगी बच्चों की क्लास,लागू होने जा रहा 'नो एज-गैप मॉडल'


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola