GATE 2027 Notification Out: IIT मद्रास करेगी परीक्षा का आयोजन, जानें डेट्स, फीस और नया सिलेबस
नोटिफिकेशन चेक करते स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)
GATE 2027 Notification Out: परीक्षा का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. यह अपडेट उन सभी छात्रों के लिए जरूरी है जो इंजीनियरिंग, साइंस, या अन्य स्ट्रीम में उच्च शिक्षा या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. जानें एप्लीकेशन की इंपॉर्टेंट डेट, एलिजिबिलिटी, एप्लीकेशन फीस, और इस वर्ष के सिलेबस में हुए बदलाव.
GATE 2027 Notification Out: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने 'ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग' (GATE 2027) का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अगर आप इंजीनियरिंग, साइंस, आर्किटेक्चर, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम से हैं और हायर स्टडीज (MTech, Direct PhD) या PSUs में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह अपडेट आपके लिए बेहद अहम है. इस बार GATE 2027 परीक्षा का आयोजन IIT मद्रास द्वारा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कुल 30 टेस्ट पेपर्स के लिए किया जाएगा.
GATE 2027 Notification Out: इंपोर्टेंट डेट
| विवरण | तारीख |
| ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | 27 अगस्त 2026 |
| बिना लेट फीस आवेदन की लास्ट डेट | 27 सितंबर 2026 |
| लेट फीस के साथ आवेदन की लास्ट डेट | 5 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा की तारीखें | 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 |
| रिजल्ट की घोषणा | 19 मार्च 2027 |
क्या है एलिजिबिलिटी?
GATE 2027 परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, साइंस, आर्किटेक्चर, कॉमर्स, आर्ट्स या ह्यूमैनिटीज में स्नातक (UG) डिग्री के 3rd या उससे उच्च वर्ष में अध्ययनरत होना अनिवार्य है. डिग्री पूरी कर चुके छात्र भी इसके लिए एलिजिबल हैं. एप्लिकेंट अधिकतम दो पेपर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: GK Quiz: कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए 15 जरूरी सवाल, परखें अपनी तैयारी

GATE 2027 में क्या-क्या बदला?
नया सब्जेक्ट शामिल: इस बार परीक्षा में 'रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन' (RA) नाम से एक नया पेपर जोड़ा गया है.
रिवाइज्ड सिलेबस: परीक्षा के सभी पेपर्स के सिलेबस को रिवाइज किया गया है.
TF पेपर में बदलाव: टेक्सटाइल इंजीनियरिंग एंड फाइबर साइंस (TF) अब इंजीनियरिंग साइंस (XE) के तहत सेक्शनल पेपर होगा.
कोड अपडेट: XE, XH और XL के सेक्शनल पेपर कोड बदले गए हैं.
GATE 2027 Notification Out: एप्लीकेशन फीस
- महिला, SC, ST, PwD कैंडिडेट्स: ₹1000 (नियमित अवधि) और ₹1500 (लेट फीस के साथ).
- अन्य सभी कैटेगरी: ₹2000 (नियमित अवधि) और ₹2500 (लेट फीस के साथ).
- (दो पेपर्स चुनने पर फीस दोगुनी देनी होगी.)
स्कोर कार्ड और करियर अवसर
GATE 2027 का स्कोरकार्ड रिजल्ट की तारीख से 3 साल तक मान्य रहेगा. इसके जरिए कैंडिडेट्स टॉप संस्थानों में दाखिला और प्रमुख PSUs में डायरेक्ट भर्ती पा सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाएं.
ये भी पढ़ें: India Post Recruitment 2026: 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास को बिना परीक्षा मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए