आरा, औरंगाबाद, गया और पटना समेत 8 जिलों में होगी IBPS PO परीक्षा, देखें शेड्यूल

एग्जाम सेंटर के बार कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
IBPS PO Exam 2026 in Bihar: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. आईबीपीएस पोओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन बिहार के आरा, औरंगाबाद, गया और पटना समेत 8 जिलों में होगा.
IBPS PO भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और आवेदन प्रक्रिया इस समय पूरे जोरों पर चल रही है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस बार प्रीलिम्स परीक्षा बिहार के कई जिलों में कराई जाएगी, जिसमें आरा, औरंगाबाद, गया और पटना जैसे बड़े शहर शामिल हैं. उम्मीदवारों को परीक्षा देने के लिए दूर-दराज नहीं भटकना पड़ेगा.
IBPS PO Exam 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस बार IBPS की तरफ से CRP PO/MT-XVI के तहत कुल 6715 पदों पर भर्ती निकाली गई है. यह संख्या पिछले कुछ सालों की तुलना में काफी अच्छी मानी जा रही है, जिससे लाखों युवाओं को बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का मौका मिलेगा.
बिहार के किन जिलों में होगी IBPS PO परीक्षा?
आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा बिहार के 8 जिलों में होने वाली है. इसके लिए आरा, औरंगाबाद, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पटना और पूर्णिया में एग्जाम सेंटर्स बनाए जाएंगे.
IBPS PO Exam 2026 Schedule
| गतिविधि | संभावित तिथि / समय-सारिणी |
| ऑनलाइन आवेदन (रजिस्ट्रेशन) और आवेदन में संशोधन | 1 जुलाई 2026 से 21 जुलाई 2026 |
| आवेदन शुल्क / इंटिमेशन चार्ज का ऑनलाइन भुगतान | 1 जुलाई 2026 से 21 जुलाई 2026 |
| आवेदन में सुधार (Edit Window) | रजिस्ट्रेशन बंद होने के बाद 2 दिनों के लिए (तिथि IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी) |
| प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) | अगस्त 2026 |
| प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary) का एडमिट कार्ड जारी | अगस्त 2026 |
| प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा | अगस्त 2026 |
| प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम | सितंबर 2026 |
| मुख्य परीक्षा (Main) का एडमिट कार्ड जारी | सितंबर 2026 |
| मुख्य ऑनलाइन परीक्षा | अक्टूबर 2026 |
| मुख्य परीक्षा का परिणाम | नवंबर 2026 |
| पर्सनैलिटी टेस्ट | नवंबर 2026 |
| इंटरव्यू | नवंबर / दिसंबर 2026 |
| प्रोविजनल अलॉटमेंट | जनवरी 2027 |
IBPS PO के लिए कब तक करें आवेदन?
IBPS PO के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 1 जुलाई 2026 से हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2026 रखी गई है. फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 21 जुलाई 2026 ही है. वहीं प्रीलिम्स परीक्षा अगस्त 2026 में होने की संभावना है, और परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा. इसलिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए ताकि आखिरी दिन की भीड़ और तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके.
What is Fees for IBPS PO: कितनी देनी होगी फीस?
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क वर्ग के हिसाब से अलग-अलग रखा गया है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये फीस देनी होगी, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह फीस सिर्फ 175 रुपये है. फीस का भुगतान पूरी तरह ऑनलाइन तरीके से करना होगा. इसके लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस के साथ-साथ कैश कार्ड और मोबाइल वॉलेट जैसे विकल्प भी दिए गए हैं, ताकि उम्मीदवारों को भुगतान करने में कोई परेशानी न हो.
IBPS PO में आवेदन के लिए कितनी चाहिए उम्र?
भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2026 तक कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी. इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी उम्र और वर्ग के हिसाब से पात्रता जरूर जांच लें, ताकि बाद में किसी तरह की दिक्कत न हो.
कैसे होता है IBPS PO का सेलेक्शन?
इस भर्ती में चयन की प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा यानी प्री एग्जाम पास करना होगा. इसके बाद जो उम्मीदवार प्री एग्जाम में सफल होंगे, उन्हें मेन्स परीक्षा देनी होगी. मेन्स पास करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चरण में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, और इन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर ही अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी.
ये भी पढ़ें: छूट न जाए SBI में नौकरी का मौका, PO की 1500 भर्ती के लिए जल्द करें अप्लाई
IBPS PO भर्ती के तहत इस साल कुल 6715 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. यह संख्या पिछले कुछ वर्षों की तुलना में काफी अच्छी मानी जा रही है.
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये फीस देनी होगी, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह फीस केवल 175 रुपये रखी गई है. फीस का भुगतान पूरी तरह ऑनलाइन होगा, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, आईएमपीएस और मोबाइल वॉलेट जैसे विकल्प शामिल हैं.
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले उम्मीदवारों को प्रीलिम्स परीक्षा पास करनी होगी, उसके बाद मेन्स परीक्षा देनी होगी. मेन्स में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चरण में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, और तीनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर ही फाइनल सिलेक्शन लिस्ट तैयार की जाएगी.
बिहार में IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा कुल 8 जिलों में आयोजित की जाएगी. इनमें आरा, औरंगाबाद, गया और पटना जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं. इससे बिहार के उम्मीदवारों को अपने नजदीकी शहर में ही परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी, जिससे लंबी दूरी तय करने की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी.
आईबीपीएस पीओ परीक्षा में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










