राजस्थान में लॉ ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, ऐसे करें अप्लाई

Published by : Smita Dey Updated At : 10 Jun 2026 9:45 AM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (Social Media)

RPSC APO Recruitment 2026: राजस्थान में असिस्टेंट प्रोसिक्यूशन ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इसमें कुल 371 पदों पर भर्तियां होगी. आवेदन प्रक्रिया 8 जून से शुरू हो गई है. कैंडिडेट्स अप्लाई करने के लिए RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

RPSC APO Recruitment 2026: अगर आप लॉ ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है. आरपीएससी ने असिस्टेंट प्रोसिक्यूशन ऑफिसर (APO) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

RPSC ने इस बार असिस्टेंट प्रोसिक्यूशन ऑफिसर (APO) के कुल 371 पदों पर वैकेंसी निकाली है. आवेदन प्रक्रिया 8 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 7 जुलाई 2026 है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी वही है.  

कौन कर सकता है अप्लाई? 

  • आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ में डिग्री (LLB 3 साल या 5 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स) होनी चाहिए. 
  • उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी का अच्छा ज्ञान होना चाहिए. साथ ही, राजस्थान की संस्कृति और वहां की बोलियों की समझ होनी जरूरी है. 
  • इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 21 साल से 40 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

RPSC APO Recruitment 2026 Notification Check Here

कुल कितने पदों पर होगी भर्ती? 

RPSC ने इस बार असिस्टेंट प्रोसिक्यूशन ऑफिसर (APO) के कुल 371 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इसे दो क्षेत्रों में बांटा गया है:

  • नॉन-शेड्यूल्ड एरिया (Non-SA): 355 पद
  • शेड्यूल्ड एरिया (SA): 16 पद

RPSC APO Recruitment 2026: क्या होगी सैलरी? 

असिस्टेंट प्रोसिक्यूशन ऑफिसर के पोस्ट पर सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को बहुत ही शानदार सैलरी मिलेगी. आरपीएससी एपीओ के पदों पर पे मैट्रिक्स लेवल L-11 (ग्रेड पे 4200 रुपये ) के तहत सैलरी मिलेगी. प्रोबेशन पीरियड के बाद इसमें बेहतरीन बेसिक सैलरी के साथ कई तरह के सरकारी भत्ते भी मिलते हैं. 

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं. 
  • अगर पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो One Time Registration (OTR) पूरा करें. 
  • इसके बाद Recruitment Portal पर जाकर ‘Assistant Prosecution Officer Exam 2026’ के लिंक पर क्लिक करें. 
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां सही-सही भरें. 
  • फिर अपने डॉक्यूमेंट्स और फोटो अपलोड करें. 
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें. 

यह भी पढ़ें: कंडक्टर के 4000 से ज्यादा पदों पर नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 26000 रुपये

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola