सलवार सूट में अंधेरी सड़कों पर उतरीं IPS, फिर जो हुआ उसने सभी को किया हैरान

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 May 2026 8:09 PM

विज्ञापन

IPS बी सुमति

IPS B Sumathi: एक सीनियर महिला IPS अधिकारी का अंडर कवर ऑपरेशन चर्चा में है. इस लेडी IPS ने अकेले देर रात सड़क पर उतकर महिलाओं की सुरक्षा का सच जानने की कोशिश की. अब इस लेडी IPS की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

IPS B Sumathi: कई IAS-IPS अधिकारी अपने अनोखे काम करने के तरीके से सुर्खियों में रहते हैं. तेलंगाना की IPS बी सुमति ने हाल ही में कुछ ऐसा किया, जिससे उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. महिलाओं की सुरक्षा का सच जानने के लिए वह आधी रात को अकेले सड़क पर उतर गईं, वो भी साधारण कपड़ों में. सोशल मीडिया पर उनके इस एक्शन की खास चर्चा है.

फिल्मी अंदाज में IPS सड़क पर उतरीं

1 मई को बी सुमति को तेलांगना के मलकाजगिरी का कार्यभार सौंपा गया. ऐसे में उन्होंने सोचा कि महिलाओं की सुरक्षा और सेफ्टी का सच सड़क पर उतर कर देखा जाए. बेहद फिल्मी अंदाज में IPS बी सुमति सड़क पर उतरीं.

सुनसान सड़क और अकेली महिला देखकर कुछ लोग पास आए

सुनसान सड़क, अंधेरा, दूर-दूर तक गाड़ियों की हल्की आवाजें सुनाई दे रही थीं, ऐसे में IPS दिलसुखनगर के बस स्टॉप पर पहुंचीं. वे साधारण सलवार सूट में थीं. इस दौरान कुछ लोग उनके करीब आए और कुछ ने बातचीत करने की कोशिश की. बढ़ता खतरा देखकर अचानक पुलिस की टीम जो अब तक छिपी थी, एक्टिव हो जाती है.

3 घंटे में 40 लोग पहुंचे पास

12:30 बजे ये ऑपरेशन शुरू हुआ था. करीब तीन घंटे तक चले इस ऑपरेशन में लगभग 40 लोग लेडी IPS के पास पहुंचें. कुछ ने बातचीत करने की कोशिश की, कुछ लगातार घूरते रहे और कई संदिग्ध तरीके से आसपास मंडराते दिखाई दिए. पुलिस के अनुसार, कुछ युवक नशे में थे. इनमें से कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और कुछ की काउंसलिंग की जाएगी.

महिला सेफ्टी का रियालिटी चेक

इस महिला IPS ने इस अंडर कवर ऑपरेशन के जरिए देश में महिलाओं की सुरक्षा का सच जानने की कोशिश की. अब बी समुति के इस एक्शन की सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही है. लोग इसे महिला सुरक्षा का ‘रियलिटी चेक’ बता रहे हैं.

कौन हैं IPS बी सुमति?

बी सुमति तेलंगाना पुलिस की सीनियर IPS अधिकारियों में गिनी जाती हैं. मलकाजगिरी पुलिस कमिश्नर बनने से पहले वह स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच (SIB) में काम कर चुकी हैं. माओवादी गतिविधियों से जुड़े और अन्य संवेदनशील मुद्दों पर वे काम कर चुकी हैं. बी सुमति भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की 2006 बैच की अधिकारी हैं, जो तेलंगाना कैडर से जुड़ी हैं. वह स्टेट पुलिस सर्विस (SPS) प्रमोटी अधिकारी हैं.

यह भी पढ़ें- UPSC की जिद, मानसी ने 11 नंबर से फेल होने के बाद AIR 78 लाकर रचा इतिहास

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola