बच्चे के किडनैपरों को 48 घंटे में दबोचा, कौन हैं IPS अंशिका वर्मा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 27 May 2026 5:52 PM
IPS अंशिका वर्मा (Image: Instagram)
IPS Anshika Verma Story: उत्तर प्रदेश के बरेली में डेढ़ साल के एक मासूम बच्चे के किडनैप होने से इलाके में हड़कंप मच गया था. बच्चे को गांव से अगवा किया गया था और सबसे बड़ी बात ये थी कि पुलिस के पास शुरुआत में कोई बड़ा सुराग नहीं था. लेकिन सिर्फ 48 घंटे के अंदर बरेली पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित घर वापस पहुंचा दिया. इस पूरे ऑपरेशन की सबसे ज्यादा चर्चा IPS अंशिका वर्मा की वजह से हो रही है.
IPS Anshika Verma Story: डेढ़ साल का बच्चा बरेली के एक गांव से अचानक गायब हो गया था. परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मामला बेहद सीरियस था क्योंकि बच्चा बहुत छोटा था और हर गुजरता मिनट अहम माना जा रहा था. 2021 बैच की IPS अधिकारी अंशिका वर्मा ने SSP बरेली Anurag Arya के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को संभाला. पांच अलग-अलग पुलिस टीमों को एक साथ लगाया गया.
IPS अंशिका वर्मा की टीम
बरेली में बच्चे की किडनैपिंग के बाद पुलिस को शुरुआत में कोई सीधा सुराग नहीं मिला. इलाके में ज्यादा कैमरे भी नहीं थे. ऐसे में जांच टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढना था. आईपीएस अंशिका वर्मा (IPS Anshika Verma) की टीम ने कई जिलों में करीब 500 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली.
UP Police ने दी जानकारी
From “child trafficking” to “child tracking”—Bareilly Police cracked the trail
— UP POLICE (@Uppolice) May 27, 2026
A 1.5-year-old child kidnapped from Aonla, Bareilly, was safely recovered within 48 hours.
After scanning hundreds of CCTV feeds and using human and technical intelligence, five teams of Bareilly… pic.twitter.com/Vm7pYEGl75
सबसे राहत की बात यह रही कि बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया और मानव तस्करी की डील पूरी होने से पहले ही पुलिस ने पूरा मामला सुलझा लिया. पुलिस अब इस केस को बड़े इंटर-स्टेट चाइल्ड ट्रैफिकिंग नेटवर्क से जोड़कर भी जांच कर रही है. IPS अंशिका ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस ऑपरेशन की जानकारी दी है.
IPS Anshika Verma: कौन हैं IPS अंशिका वर्मा?
आईपीएस अंशिका वर्मा भारतीय पुलिस सेवा यानी IPS की 2021 बैच की अधिकारी हैं. वह यूपी कैडर की डायरेक्ट रिक्रूट अधिकारी हैं और UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास करके पुलिस सेवा में आई हैं. फिलहाल वह बरेली में ASP South के पद पर तैनात हैं.
इस पूरे ऑपरेशन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ हो रही है. लोग उनकी तेज जांच, तकनीकी समझ और टीमवर्क की सराहना कर रहे हैं. इस ऑपरेशन ने दिखाया कि आज की पुलिसिंग सिर्फ ताकत के भरोसे नहीं चलती, बल्कि टेक्नोलॉजी, डेटा एनालिसिस और टीमवर्क भी उतना ही जरूरी हो गया है.
यह भी पढ़ें: UPSC सिविल सर्विस के लिए आंसर की जारी, यहां सेट वाइज करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










