Coronavirus Outbreak: अब एक दिन में मिलेगी स्वॉब जांच रिपोर्ट, धनबाद डीसी ने कही ये बात

Coronavirus Outbreak: पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में कोविड 19 की जांच के लिए तीन मशीनें लग चुकी हैं. मंगलवार को एक और मशीन लग जायेगी. 29 अप्रैल से एक दिन में ही कोविड 19 के लिए आने वाली स्वॉब के सैंपलों की जांच होगी और रिपोर्ट जारी होगा.
धनबाद : पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में कोविड 19 की जांच के लिए तीन मशीनें लग चुकी हैं. मंगलवार को एक और मशीन लग जायेगी. 29 अप्रैल से एक दिन में ही कोविड 19 के लिए आने वाली स्वॉब के सैंपलों की जांच होगी और रिपोर्ट जारी होगा.
उक्त बातें उपायुक्त अमित कुमार ने सोमवार को प्रभात खबर के प्रतिनिधि संजीव झा से बातचीत में कही. उन्होंने कहा कि पीएमसीएच में पहले एक मशीन से ही स्वॉब जांच हो रही थी. टीम को भी परेशानी हो रही थी. लेकिन, अब यहां तीन मशीनों से जांच शुरू हो गयी है. डॉक्टर व तकनीशियन दो शिफ्टों में 16 से 18 घंटे जांच कर रहे हैं. रविवार को 314 स्वॉब की जांच हुई. जबकि तीन दिन पहले तक यहां 30-40 स्वॉबों की जांच हो रही थी. इसलिए यहां स्वॉब काफी पेंडिंग हो गये थे. आज शाम तक केवल 160 स्वॉब ही जांच के लिए पेंडिंग है. 28 अप्रैल तक पेंडिंग मामले खत्म हो जायेंगे. इसके बाद एक दिन में जांच प्रक्रिया पूरी करायी जायेगी. एक स्वॉब जांच में कम से कम छह घंटा लगता है.
आगे उपायुक्त ने कहा कि पीएमसीएच के किसी भी रिपोर्ट को अब तक चुनौती नहीं मिली है. दूसरे स्थानों पर भी यहां की रिपोर्ट शत-प्रतिशत सही निकली है.
एक सवाल के जवाब में उपायुक्त ने कहा कि पीएमसीएच में स्वॉब जांच के लिए किट की कमी नहीं है. पर्याप्त मात्रा में किट उपलब्ध है. राज्य मुख्यालय से लगातार किट भेजा जा रहा है. जांच में लगे सभी डॉक्टरों व कर्मियों को पीपीइ किट सहित अन्य सुरक्षा सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं. लैब को भी लगातार सेनिटाइज कराया जा रहा है. स्वॉब जांच कराने वाले लोगों को क्वारंटाइन में रखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










