Dhanbad News: धैया में विस्फोट में युवक का दाहिना हाथ उड़ा, हालत गंभीर
Published by : ASHOK KUMAR Updated At : 11 May 2026 2:14 AM
एसएनएमएमसीएच से हाई सेंटर रेफर किया गया युवक, घटना के संबंध में कुछ नहीं बता रहे परिजन.
धनबाद थाना क्षेत्र के धैया ठाकुरकुल्ही नियर हनुमान मंदिर निवासी शिवकुमार सिंह उर्फ टिंकू सिंह (44 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि किसी विस्फोटक पदार्थ के फटने से उनका दाहिना हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग उन्हें देर रात इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच लेकर पहुंचे. अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायल की स्थिति काफी गंभीर थी. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार विस्फोट से उनका दाहिना हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है. शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं. घटना कैसे हुई इस पर परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. हालांकि देर रात तक किसी की ओर से आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










