Dhanbad News: नौ माह में गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के 45 गुर्गे गिरफ्तार
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 11 May 2026 2:27 AM
Dhanbad News: पुलिस के एक्शन से टूटी कमर
Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. धनबाद पुलिस ने वासेपुर के कुख्यात अपराधी गैंगस्टर प्रिंस खान उर्फ मो. हैदर अली के नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई करते हुए बड़ा शिकंजा कसा है. पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी और गिरफ्तारी अभियान से गैंग की कमर टूटती नजर आ रही है. पिछले नौ माह के दौरान प्रिंस खान का राइट हैंड माने जाने वाला सैफी उर्फ मेजर सहित 45 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
कई फरार अपराधी पुलिस के रडार पर :
धनबाद पुलिस ने बताया है कि जून 2025 से अब तक गैंग से जुड़े 26 मामलों में कार्रवाई करते हुए 45 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कई फरार अपराधी अब भी पुलिस के रडार पर हैं. धनबाद पुलिस की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रिंस खान गैंग के खिलाफ बीते कई महीनों से लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सबसे बड़ी कार्रवाई 13 अक्तूबर 2025 को हुई थी, जब पुलिस ने एक साथ 12 अपराधियों को दबोच कर पूरे नेटवर्क में हड़कंप मचा दिया था. नौ मई 2026 को चार अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने गैंग को बड़ा झटका दिया.सैफी की गिरफ्तारी से सकते में गैंग :
पुलिस के अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि प्रिंस खान के बेहद करीबी और खास गुर्गे सैफी उर्फ मेजर की गिरफ्तारी मानी जा रही है. पुलिस के मुताबिक सैफी उर्फ मेजर लंबे समय से फरार चल रहा था और विदेश में छिपकर गैंग को संचालित करने में मदद कर रहा था. जो 19 अप्रैल को उसे कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया. पुलिस कार्रवाई के दौरान गैंग और पुलिस के बीच तीन बार हुई मुठभेड़– 14 अक्बतूर 2025 को जमशेदपुर के मोस्ट वांटेड अपराधी भानु मांझी तिलाटांड़ पहाड़ी रिजर्वायर टंकी के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में पकड़ा गया था.
– 8 मार्च 2026 को सरायढेला के फायरिंग रेंज में पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई और प्रिंस खान का गुर्गा सुदीश ओझा घायल हुआ और पुलिस ने उसे पकड़– 16 मार्च 2026 को भागाबांध ओपी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में जमशेदपुर के अपराधी अमन सिंह उर्फ कुबेर व केंदुआडीह के विक्की डोम को गोली लगी जबकि वासेपुर का अफजल उर्फ अमन का भागने के दौरान पैर टूटा था.
18 पिस्टल हुआ जब्त :
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 18 पिस्टल और कट्टा, 47 जिंदा गोलियां, 13 खोखा, पांच मोटरसाइकिल, कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, डेबिट कार्ड, पासबुक, चेकबुक और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन दस्तावेजों के जरिए गैंग के आर्थिक नेटवर्क और अवैध संपत्तियों की भी जांच की जा रही है. धनबाद पुलिस ने साफ किया है कि प्रिंस खान गैंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. बचे हुए अपराधियों की पहचान कर लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही गैंग के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










