Dhanbad News: मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 11 May 2026 2:38 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया गलत बिल देने का आरोप

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद. एक मरीज की मौत के बाद रविवार को परिजनों ने नावाडीह स्थित असर्फी अस्पताल में हंगामा किया. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गलत बिल देने व शव रोकने का आरोप लगाया. कतरास के रहने वाले परिजनों के अनुसार सड़क दुर्घटना में घायल होने पर शनिवार को सुखिया देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आरोप है कि बिना जानकारी दिये मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया. रविवार को सुखिया देवी की मौत के बाद परिजनों को भारी बिल थमा दिया गया. वहीं अस्पताल प्रबंधन ने सभी आराेपों से इनकार किया है. प्रबंधन के अनुसार महिला को गंभीर स्थिति में लाया गया था. रात में परिजन मरीज को छोड़कर चले गये. अचानक स्थिति बिगड़ने पर वेंटिलेटर लगाना पड़ा.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola