Crime News: धनबाद के जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका

Edited by Dipali Kumari
Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण

Crime News: महुदा थाना क्षेत्र के 4 लेन सड़क के किनारे तारगा के पास निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पीछे जंगल से आज गुरुवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

Crime News | धनबाद, सुमन सिंह: धनबाद जिले के बाघमारा अनुमंडल महुदा थाना क्षेत्र के 4 लेन सड़क के किनारे तारगा के पास निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पीछे जंगल से आज गुरुवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.

थाना सीमाओं को लेकर हुआ असमंजस

ग्रामीणों ने घटना की सूचना महुदा, मधुबन और धर्माबांध थाना को दी. लेकिन थाना सीमाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही. इस कारण शुरुआत में किसी भी थाने की पुलिस शव उठाने को तैयार नहीं हुई. हालांकि बाद में आपसी सहमति से महुदा थाना ने विवादित क्षेत्र को अपनी सीमा मानते हुए शव को कब्जे में लिया.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है. शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ भी कर रही है ताकि महिला की शिनाख्त की जा सके.

इसे भी पढ़ें

पत्नी कल्पना सोरेन संग तीर्थ यात्रा पर निकले सीएम हेमंत सोरेन

जामताड़ा में चलती बस से निकला धुआं, चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

बालिका वधू बनने से बची झारखंड की 14 साल की बिटिया, ऐसे रुका आठवीं कक्षा में पढ़नेवाली बच्ची का बाल विवाह

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola