ePaper

भारत बंद से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 111 अंक गिरा

Updated at : 21 Aug 2024 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
भारत बंद से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 111 अंक गिरा

भारत बंद से शेयर बाजार में गिरावट दर्ज

Stock Market: 21 अगस्त 2024 को शुरुआती कारोबार के दौरान एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट दर्ज की गई.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर नरम रुख की वजह से बुधवार 21 अगस्त 2024 को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार गिरकर खुला. बाजार का कामकाज शुरू होते ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 111.15 अंक गिरकर 80,691.71 अंक पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) निफ्टी ने 16.20 अंक फिसलकर 24,682.65 अंक पर अपने कारोबार की शुरुआत की. मंगलवार 20 अगस्त 2024 को सेंसेक्स 378.18 अंक या 0.47% की बढ़त के साथ 80,802.86 अंक और निफ्टी 126.20 अंक या 0.51% मजबूत होकर 24,698.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ था.

सेंसेक्स के 30 कंपनियों में से कितने के शेयर टूटे?

घरेलू शेयर बाजार में 21 अगस्त 2024 के शुरुआती कारोबार में बाजार खुलने के साथ सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 17 शेयर टूट गए. अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में सबसे अधिक 1.96% गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति सुजुकी, इन्फोसिस टीसीएस, बजाज फाइनेंस और सनफार्मा के शेयर भी नुकसान में रहे.

सेंसेक्स किन-किन कंपनियों के शेयर की कीमतें उछली?

21 अगस्त 2024 के शुरुआती कारोबार में बाजार खुलने के साथ सेंसेक्स में सूचीबद्ध 13 कंपनियों के शेयर मजबूत हुए. इनमें सबसे अधिक नेस्ले इंडिया के शेयर की कीमत 1.02% बढ़कर 2544.60 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गई. इसके अलावा, लार्सन एंड ट्रुबो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन और भारती एयरटेल शामिल हैं.

21 अगस्त 2024 को वैश्विक बाजारों की स्थिति कैसी रही?

21 अगस्त 2024 को दुनिया भर के बाजारों में नकरात्मक रुख बना हुआ है. शुरुआती कारोबार के दौरान एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट दर्ज की गई. यूरोपीय बाजार 20 अगस्त 2024 को नरमी के साथ बंद हुए थे. अमेरिकी बाजार में एसएंडपी500 और नैसडेक 20 अगस्त 2024 को गिरकर बंद हुए थे, जबकि डाऊ जोंस में बढ़त दर्ज की गई थी.

कमोडिटी बाजार में सोना और ब्रेंट क्रूड का भाव क्या है?

21 अगस्त 2024 को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.07% की बढ़त के साथ 2,514.86 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया. 20 अगस्त 2024 को वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.13% गिरकर 77.10 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था. क्रूड ऑयल भी 0.15% टूटकर 73.06 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया था.

इसे भी पढ़ें: सोना-चांदी खरीदने का गोल्डन चांस खत्म, कीमतों में जोरदार उछाल

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola