कोरोना संकट के बीच SBI के ग्राहकों को झटका, बैंक ने बचत खातों पर ब्याज दरें घटाई

Author Amitabh Kumar|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

coronavirus outbreak, SBI : देशभर में जारी लॉकडाउन के कारण लोगों के काम-काज ठप हैं जिसके कारण पैसों का प्रवाह बाजार में नहीं हो पा रहा है. ऐसे में भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को एक और झटका दिया है.

विज्ञापन

coronavirus outbreak, SBI : देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने बड़ा झटका दिया है. बैंक ने सभी बचत खातों पर ब्याज दर को तीन प्रतिशत से घटाकर 2.75 प्रतिशत वार्षिक करने की घोषणा की. नयी ब्याज दरें 15 अप्रैल से लागू होंगी. बैंक ने एक बयान में कहा कि बैंकों के पास पर्याप्त नकदी होने की वजह से उसने बचत जमा ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती का निर्णय किया है.

Also Read: Coronavirus: तबलीगी जमात जाने वालों को 24 घंटे की चेतावनी वरना…, जानें क्या है प्रशासन की तैयारी

इसी के साथ बैंक ने 10 अप्रैल से सभी अवधि के ऋणों पर कोष की सीमांत लागत आधारित ऋण ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.35 प्रतिशत कटौती करने की घोषणा की. बयान के मुताबिक एमसीएलआर में कटौती के बाद एक वर्ष की अवधि के ऋण पर ब्याज दर 7.75 प्रतिशत से घटकर 7.40 प्रतिशत वार्षिक हो जाएगी. अधिकांश खुदरा ऋणों के लिए एक वर्ष की अवधि के कर्ज पर दर को पैमाना माना जाता है.

Also Read: Coronavirus Lockdown : वुहान में 76 दिन बाद लॉकडाउन खत्म, चौकन्नी होकर देख रही है दुनिया
इतनी कम हो सकती है आपकी EMI

भारतीय स्टेट बैंक ने सीमांत लागत आधारित ऋण ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.35% कटौती का ऐलान किया है जिससे आपके होम लोन की ईएमआई कम हो जाएगी. बैंक की ओर से कहा गया है कि इससे 30 वर्ष की अवधि वाले होम लोन की मासिक किश्त प्रति एक लाख रुपये कर्ज पर 24 रुपये कम हो जाएगी.

बचत खाताधारकों पर यूं पड़ेगा असर

यदि आप भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं और आपके खाते में एक लाख रुपये की धनराशि जमा है, तो आपका सालाना ब्याज 250 रुपए घट जाएगा. 2.75 फीसदी की नयी ब्याज दर से एक लाख रुपये की जमा पर ग्राहक को अब साल में 2,750 रुपये ब्याज प्राप्त होगा. पहले की 3 फीसदी ब्याज दर से ग्राहक को इसी एक लाख रुपये पर साल में 3,000 रुपये ब्याज बैंक देती थी.

कोरोना के कारण लोग पहले से ही हैं चिंतित

भारत में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. देशभर में जारी लॉकडाउन के कारण लोगों के काम-काज ठप हैं जिसके कारण पैसों का प्रवाह बाजार में नहीं हो पा रहा है. ऐसे में भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को एक और झटका दिया है. आपको बता दें कि अभी तक इस घातक वायरस से 124 लोगों की मौत हो चुकी है और 4789 लोग संक्रमित हैं. वहीं भारत में कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन को आगे बढ़ाये जाने की चर्चा जोरों पर है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola