Fiscal Package 2.0 COVID-19 : आज हो सकता है दूसरे राहत पैकेज का ऐलान, जानें क्या होगा खास
Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Apr 2020 1:07 PM
Fiscal Package 2.0:कोरोनावायरस (Coronavirus in india) संक्रमण के कारण देश में 40 दिनों का लॉकडाउन जारी है. इसी बीच एक ऐसी खबर आ रही है जो देश की जनता को राहत दे सकती है. मोदी सरकार एक और राहत पैकेज का ऐलान कर सकती है.
कोरोनावायरस (Coronavirus in india) संक्रमण के कारण देश में 40 दिनों का लॉकडाउन जारी है जो 3 मई तक चलेगा. आर्थिक गतिविधियां ठप हैं जिसका अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण कई सेक्टर्स की हालत बहुत ही खराब नजर आ रही है. इसी बीच एक ऐसी खबर आ रही है जो देश की जनता को राहत दे सकती है. दरअसल, मोदी सरकार बुधवार को एक और राहत पैकेज का ऐलान कर सकती है. इस बारे में जानकारी अंग्रेजी वेबसाईट फाइनेंशियल एक्सप्रेस ने दी है.
खबरों की मानें तो सरकार के इस राहत पैकेज का फोकस जिंदगी और रोजी रोटी दोनों बचाने पर केंद्रित होगा. संभावना व्यक्त की जा रही है कि आज के राहत पैकेज से MSMEs, एक्सपोर्ट्स, एविएशन, कंस्ट्रक्शन सहित उन सेक्टर को सरकार राहत देगी जिनमें बड़ी तादाद में मजदूरों की आवश्यकता होती है. राहत पैकेज जारी करने से पहले बुधवार को यानी आज कैबिनेट की एक जरूरी बैठक भी होने वाली. इस बैठक में सरकार कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते पर रोक लगाने का काम सरकार कर सकती है.
Also Read: लॉकडाउन 2.0: डरा रही कोरोना की रफ्तार, सिर्फ 8 दिन में 10 हजार से 20 हजार पहुंचे मामले
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट की मानें तो, कोरोनावायरस संक्रमण के इस संकट से निकलने के लिए सरकार 6-8 लाख करोड़ रुपये के कुल पैकेज का ऐलान कर सकती है. यह GDP का कुल 3-4 प्रतिशत है. इसके इतर आरबीआई सिस्टम में नकदी बनाए रखने के प्रयास में लगा हुआ है. बताया जा रहा है कि सरकार एकबार में कोई बहुत बड़ा राहत पैकेज लाने से परहेज करेगी. वह अगले कुछ हफ्तों के दौरान 6-7 चरणों में राहत पैकेज लाएगी. छोटे-छोटे चरणों में पैकेज लाने का उद्देश्य यह है कि आने वाले दिनों में कैसा दौर आएगा उसको लेकर भी सरकार चिंतित है. सरकार आगे के इंतजाम में भी लगी हुई है.
यदि आपको याद हो तो कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ लंबी बातचीत की थी जिसके बाद ही राहत पैकेज पर आखिरी निर्णय लिया गया था. सीतारमण इससे पहले भी एक पैकेज का ऐलान कर चुकी हैं. पहला राहत पैकेज गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों पर केंद्रित था.
Also Read: EXCLUSIVE: लॉकडाउन के बाद बाहर से आनेवाले झारखंडी भाइयों की मदद के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने कसी कमर’, पढ़ें खास बातचीत
केंद्र सरकार ने लॉकडाउन से प्रभातिव मजदूरों को राहत देने के लिए 1.7 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान पहले ही कर चुकी है. पहले पैकेज की बात करें तो इसमें किसान, दिहाड़ी मजदूर, SME सेक्टर को बड़ी राहत सरकार की ओर से दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










