वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 122 अंक मजबूत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2017 4:59 PM
मुंबई : बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी रही और एसबीआई तथा आईसीआईसीआई बैंक की अगुवाई में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 122 अंक की मजबूती के साथ एक सप्ताह के उच्च स्तर 29,531.43 अंक पर बंद हुआ. वायदा विकल्प कारोबार की कल समाप्ति से पहले यह तेजी आयी. कारोबारियों के अनुसार एशिया के […]
मुंबई : बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी रही और एसबीआई तथा आईसीआईसीआई बैंक की अगुवाई में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 122 अंक की मजबूती के साथ एक सप्ताह के उच्च स्तर 29,531.43 अंक पर बंद हुआ. वायदा विकल्प कारोबार की कल समाप्ति से पहले यह तेजी आयी. कारोबारियों के अनुसार एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रुख तथा यूरोप में मजबूत शुरुआत से धारणा को मजबूती मिली.
अच्छी शुरुआत के साथ तीस शेयर वाले सेंसेक्स की शुरुआत अच्छी रही और कारोबार के दौरान 29,554.39 अंक तक चला गया लेकिन अंत में 121.91 अंक की या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ एक सप्ताह के उच्च स्तर 29,531.43 अंक पर बंद हुआ. इससे पहले, 20 मार्च को यह 28,518.74 अंक पर बंद हुआ था.
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 43 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,143.80 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 9,153.15 से 9,109.10 अंक के दायरे में रहा. तीस शेयरों में एसबीआई सर्वाधिक लाभ में रहा. फंसे कर्ज के समाधान के लिये नयी नीति की उम्मीद में इसमें 1.98 प्रतिशत की तेजी आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










