सोना हुआ ₹1,45,630 और चांदी ₹2,49,900, जानें 12 जून के लेटेस्ट रेट्स

Published by : Soumya Shahdeo Updated At : 12 Jun 2026 9:30 AM

विज्ञापन

Gold-Silver Price: आज 12 जून 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. क्या यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी?

विज्ञापन

Gold-Silver Price: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. 12 जून 2026 को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. खास बात यह है कि जून की शुरुआत के मुकाबले दोनों धातुओं के दाम काफी नीचे आ चुके हैं. हालांकि यहां दिए गए रेट पिछले क्लोजिंग सेशन और आज सुबह जारी हुए भाव के आधार पर हैं.  

आज सोने का भाव कितना है?

आज 24 कैरेट सोना 10 रुपये सस्ता होकर 1,45,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,33,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है. कल के मुकाबले दोनों कैटेगरी में 10 रुपये की गिरावट आई है. 

सोने का रेट (10 ग्राम):

कैटेगरीआज का रेटकल का रेटबदलाव
24 कैरेट₹1,45,630₹1,45,640₹10 घटा
22 कैरेट₹1,33,490₹1,33,500₹10 घटा
18 कैरेट₹1,09,220₹1,09,230₹10 घटा

शहर अनुसार सोने के रेट (24 कैरेट/1 ग्राम):

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
पटना₹14,568₹14,569₹1 घटा
लखनऊ₹14,578₹14,579₹1 घटा
रांची₹14,563₹14,564₹1 घटा
दिल्ली₹14,578₹14,579₹1 घटा
मुंबई₹14,563₹14,564₹1 घटा
कोलकाता₹14,563₹14,564₹1 घटा
चेन्नई₹14,727₹14,728₹1 घटा

चांदी का भाव कितना रह गया?

चांदी भी आज सस्ती हुई है. एक किलो चांदी का भाव 100 रुपये घटकर 2,49,900 रुपये पर पहुंच गया है.  पिछले कई दिनों से चांदी में लगातार नरमी देखने को मिल रही है. 

चांदी का रेट:

यूनिटआज का रेटकल का रेटबदलाव
10 ग्राम₹2,499₹2,500₹1 घटा
100 ग्राम₹24,990₹25,000₹10 घटा
1 किलो₹2,49,900₹2,50,000₹100 घटा

शहर अनुसार 1 किलो चांदी का भाव:

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
पटना₹2,49,900₹2,50,000₹100 घटा
लखनऊ₹2,49,900₹2,50,000₹100 घटा
रांची₹2,49,900₹2,50,000₹100 घटा
दिल्ली₹2,49,900₹2,50,000₹100 घटा
मुंबई₹2,49,900₹2,50,000₹100 घटा
कोलकाता₹2,49,900₹2,50,000₹100 घटा
चेन्नई₹2,59,900₹2,60,000₹100 घटा

आगे क्या संकेत मिल रहे हैं?

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी पर दबाव बना हुआ है. अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर चल रही चर्चा और ग्लोबल घटनाओं के असर से कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. फिलहाल घरेलू बाजार में दोनों धातुएं जून महीने के अपने सबसे निचले स्तर के आसपास कारोबार कर रही हैं. ऐसे में खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए यह समय नजर रखने वाला जरूर है.

ये भी पढ़ें: आज कहां सस्ता और कहां महंगा मिलेगा पेट्रोल-डीजल? देखें 12 जून की लेटेस्ट रेट लिस्ट 

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola