शेयर बाजार में भूचाल, Sensex 700 अंक टूटा; Nifty भी 200 अंक से ज्यादा फिसला, रुपया 95.69 पर कमजोर

Updated:
विज्ञापन

शेयर बाजार में Sensex 700 अंक टूटा Nifty भी 200 अंक से ज्यादा फिसला. फोटो- AI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारतीय शेयर बाज़ार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखी गई. सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूट गया, वहीं निफ्टी में भी 200 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज हुई. डॉलर के मुकाबले रुपया भी कमजोर हुआ.

विज्ञापन

शुक्रवार( 11 सितंबर) को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई. कारोबार शुरू होते ही . सेंसेक्स करीब 700 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी 200 अंकों से ज्यादा फिसल गया. बाजार में चौतरफा बिकवाली के चलते निवेशकों की चिंता बढ़ गई और प्रमुख सूचकांक लाल निशान में कारोबार करते नजर आए.

विज्ञापन

सेंसेक्स-निफ्टी में तेज गिरावट

शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty दोनों पर दबाव देखने को मिला. Sensex में करीब 700 अंकों की गिरावट दर्ज हुई, जबकि Nifty 200 से अधिक अंक नीचे खुला. बाजार की कमजोर शुरुआत ने निवेशकों के बीच सतर्कता बढ़ा दी है.

डॉलर के मुकाबले रुपया भी कमजोर

शेयर बाजार की गिरावट के बीच भारतीय रुपया भी कमजोर होकर खुला. शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे की गिरावट के साथ 95.69 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया. गुरुवार को रुपया 95.45 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था.

निवेशकों की नजर अब बाजार की चाल पर

शुरुआती गिरावट के बाद अब निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि कारोबार के दौरान बाजार नुकसान की भरपाई करता है या बिकवाली का दबाव और बढ़ता है. सेंसेक्स-निफ्टी की आगे की चाल और रुपये की स्थिति शुक्रवार के कारोबार की दिशा तय करने में अहम रहेगी.

ये भी पढ़ें: Bank Holiday: 11 सितंबर को बंद या खुले रहेंगे बैंक? जानें आपके शहर में क्या रहेगा हाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola