Bank Holiday: 11 सितंबर को बंद या खुले रहेंगे बैंक? जानें आपके शहर में क्या रहेगा हाल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bank Holiday in September : 11 सितंबर 2026 को पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे.जयपुर में स्थानीय चुनाव के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जबकि देशव्यापी बैंक हड़ताल से कई जगह कामकाज प्रभावित हो सकता है.

विज्ञापन

अगर आपको शुक्रवार (11 सितंबर 2026) को बैंक में जरूरी काम है, तो आपके लिए ये काम की खबर है. 11 सितंबर को बैंक यूनियनों ने देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है, जिससे कई जगह बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. हालांकि पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे लेकिन जयपुर में स्थानीय चुनाव के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

विज्ञापन

11 सितंबर को किन शहरों में बैंक रहेगा बंद

  • RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 11 सितंबर को जयपुर में स्थानीय अवकाश है. जयपुर नगर निगम क्षेत्र में होने वाले चुनाव की वजह से SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, PNB समेत कई बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी.
  • यह छुट्टी पूरे राजस्थान या देशभर के लिए नहीं है. दूसरे शहरों में बैंक खुल सकते हैं, लेकिन बैंक हड़ताल का असर वहां भी देखने को मिल सकता है.

11 सितंबर को दिल्ली में बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद?

  • दिल्ली में 11 सितंबर को BRICS सम्मेलन के चलते कई इलाकों में खास इंतजाम किए गए हैं. हालांकि, 11 सितंबर को दिल्ली के लिए सामान्य बैंक अवकाश नहीं है.
  • ऐसे में सभी बैंक शाखाओं के बंद रहने की बात सही नहीं है. लेकिन बैंक हड़ताल की वजह से काम प्रभावित हो सकता है. इसलिए ब्रांच जाने से पहले अपने बैंक से जानकारी लेना बेहतर रहेगा.

12 और 13 सितंबर को भी रहेंगे बैंक बंद

  • 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 13 सितंबर को रविवार है. यानी कई लोगों के लिए 11 से 13 सितंबर तक लगातार तीन दिन बैंक का काम प्रभावित हो सकता है.
  • हालांकि बैंक बंद होने या हड़ताल के बावजूद UPI, ATM, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं आमतौर पर चलती रहेंगी.

ये भी पढ़ें: Video : चलती गाड़ी में शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, ना ट्रेन रुकी, ना कोई उतरा...फिर भी पहुंच गया पार्सल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola