ट्राई ने ऑपरेटरों के सहयोग से शुरू किया कॉल ड्रॉप पर परीक्षण अभियान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:10 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मोबाइल सेवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने ऑपरेटरों के सहयोग से परीक्षण अभियान शुरू कर दिया है. इसके जरिये नियामक को तत्काल आधार पर आंकड़े मिल सकेंगे और वह विभिन्न शहरों में कॉल ड्रॉप और वॉयस गुणवत्ता की जांच कर सकेगा. ट्राई के चेयरमैन आर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मोबाइल सेवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने ऑपरेटरों के सहयोग से परीक्षण अभियान शुरू कर दिया है. इसके जरिये नियामक को तत्काल आधार पर आंकड़े मिल सकेंगे और वह विभिन्न शहरों में कॉल ड्रॉप और वॉयस गुणवत्ता की जांच कर सकेगा. ट्राई के चेयरमैन आर एस शर्मा ने कहा कि ऑपरेटरों के सहयोग से ट्राई के पांचों क्षेत्रों में परीक्षण अभियान शुरू कर दिया गया है. इसके दायरे में कई शहरों को शामिल किया गया है.

ऑपरेटरों के सहयोग से परीक्षण अभियान पहले ही मथुरा (उप्र-पश्चिम सर्किल), जैसलमेर (राजस्थान), उज्जैन (मध्य प्रदेश) और मेंगलूर (कर्नाटक) में चलाया जा चुका है. अब जिन क्षेत्रों में परीक्षण अभियान शुरू किया गया है या शुरू किया जाने वाला है, उनमें कल्याण, नोएडा, जम्मू, गुवाहाटी-दिसपुर, मैसूर, हैदराबाद, राजकोट, भोपाल और झांसी आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola