सेंसेक्स में आज भी तेजी, 100 से अधिक अंक की बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 8,657 पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2016 10:27 AM
मुंबई : बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज दूसरे दिन भी बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 75 अंकों की बढ़त के साथ 28000 के उपर चल रहा है. हालांकि सेंसेक्स 100 से अधिक अंकों की बढ़त के साथ खुला था, लेकिन शुरुआती कारोबार में मुनाफावसूली से सेंसेक्स अपना बढ़त कायम नहीं रख […]
मुंबई : बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज दूसरे दिन भी बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 75 अंकों की बढ़त के साथ 28000 के उपर चल रहा है. हालांकि सेंसेक्स 100 से अधिक अंकों की बढ़त के साथ खुला था, लेकिन शुरुआती कारोबार में मुनाफावसूली से सेंसेक्स अपना बढ़त कायम नहीं रख पाया. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 20 अंकों की बढ़त के साथ 8,657 अंक पर पहुंच गया है. मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में बढ़त बरकरार है. जहां मिडकैप के शेयरों में 43 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है, वहीं स्मॉलकैप के शेयर 20 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है.
सोमवार को भी सेंसेक्स रिकार्ड बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में बढ़त बरकरार रही. जून में बुनियादी ढांचा क्षेत्र के सकारात्मक आंकड़ों के अलावा इस सप्ताह राज्यसभा में वस्तु एवं सेवा कर विधेयक (जीएसटी) के पारित होने की उम्मीद से बाजार में तेजी आई. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 66.94 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढत के साथ 28,070.06 पर मजबूत खुला. एफएमसीजी, पूंजीगत सामान, वाहन, स्वास्थ्य सेवा तथा बैंकिंग शेयरों में तेजी से सेंसेक्स में लाभ दर्ज हुआ है. इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 205.48 अंक टूटा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










