पेट्रोल 36 पैसे, डीजल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के महंगा होने के कारण देश में भी पेट्रोल के दाम में 36 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए जबकि डीजल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. नयी दरें आज आधी रात से लागू होंगी. पेट्रोलियम उत्पादों का खुदरा काम करने वाली सरकारी कंपनियों ने पांच […]
नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के महंगा होने के कारण देश में भी पेट्रोल के दाम में 36 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए जबकि डीजल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. नयी दरें आज आधी रात से लागू होंगी.
पेट्रोलियम उत्पादों का खुदरा काम करने वाली सरकारी कंपनियों ने पांच महीने में पेट्रोल का दाम पहली बार बढ़ाया है जबकि डीजल के दाम में अक्तूबर के बाद यह तीसरी वृद्धि है. प्रमुख सार्वजनिक तेल कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन (आईओसी) के अनुसार नये दाम आज मध्यरात्रि से लागू हों रहे है. बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 60.70 रुपये से बढ़कर 61.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल 45.93रुपयेसे बढ़कर 46.80 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
आईओसी ने एक बयान में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौजूदा भावों तथा रुपया-अमेरिका डालर विनियम दर के मद्देनजर यह दाम में इस बढ़ोतरी की जरुरत थी. इससे पहले 16 जुलाई को पेट्रोल के दाम में 32 पैसे बढ़ोतरी की गई थी. उसके बाद से इसके दाम में चार बार कमी की गई.
वहीं डीजल के दाम में एक नवंबर को कोई बदलाव नहीं किया गया था लेकिन इससे पहले 16 अक्तूबर को इसमें 95 पैसे तथा एक अक्तूबर को 50 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी आईओसी, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली व 16वीं तारीख को पेट्रोल व डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




