सोने-चांदी के दामों में बड़ा क्रैश: चांदी ₹4,750 और सोना ₹1,135 सस्ता हुआ

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: Canva)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gold Silver Prices : सोने और चांदी के दामों में आज भारी गिरावट! चांदी ₹4,750 प्रति किलो और सोना ₹1,135 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ. जानिए अपने शहर का ताजा भाव और क्यों गिर रहे हैं दाम.

विज्ञापन

Gold Silver Prices : अगर आप शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज आपके लिए एक अच्छी खबर है. सर्राफा बाजार में आज (26 मई) सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. ‘इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन’ (IBJA) के मुताबिक, आज 1 किलो चांदी की कीमत 4,750 रुपये कम होकर 2.66 लाख रुपये पर आ गई है. वहीं, 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का दाम 1,135 रुपये गिरकर 1.58 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गया है.

विज्ञापन

सोने के आज के भाव

बाजार में अलग-अलग शुद्धता (Carat) के हिसाब से प्रति 10 ग्राम सोने की कीमतें इस प्रकार हैं.

सोने की शुद्धताआज का भाव (रुपये/10 ग्राम)
14 कैरेट₹92,267
18 कैरेट₹1,18,292
22 कैरेट₹1,44,473
24 कैरेट₹1,57,722

देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के रेट्स

गुडरिटर्न्स (Goodreturns) के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की खुदरा कीमतें कुछ इस तरह चल रही हैं.

शहरआज का भाव (रुपये/10 ग्राम)शहरआज का भाव (रुपये/10 ग्राम)
दिल्ली₹1,59,530जयपुर₹1,59,040
लखनऊ₹1,09,040पटना₹1,58,940
अहमदाबाद₹1,58,940भोपाल₹1,58,940
मुंबई₹1,58,890कोलकाता₹1,58,890
रायपुर₹1,58,890

सोने का सफर (₹1.76 लाख से ₹1.58 लाख): साल की शुरुआत (31 दिसंबर 2025) को सोना ₹1.33 लाख पर था, जो महज एक महीने में उछलकर 29 जनवरी 2026 को ₹1.76 लाख के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था. मौजूदा कीमतों को देखें तो सोना अपने उच्चतम स्तर से अब तक ₹18,000 सस्ता हो चुका है.

चांदी में बड़ा क्रैश (₹3.86 लाख से ₹2.66 लाख): चांदी में सोने से भी ज्यादा उतार-चढ़ाव दिखा है. 31 दिसंबर 2025 को चांदी ₹2.30 लाख पर थी और 29 जनवरी 2026 को इसने ₹3.86 लाख का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था. लेकिन पिछले 117 दिनों के भीतर चांदी ₹1.20 लाख तक सस्ती हो चुकी है.

Also Read : रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी अचानक क्यों हो गई बंद? जानिए 3 मुख्य कारण और दोबारा शुरू कराने का आसान तरीका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola