सरकार ने पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ायी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2015 10:06 AM
नयी दिल्ली : सरकार ने बजट लक्ष्यों को पूरा करने को लेकर अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए आज रात पेट्रोल पर 1.6 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 40 पैसे प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी’ बढा दी. सीबीईसी अधिसूचना के अनुसार गैर ब्रांडेड या सामान्य पेट्रोल पर बेसिक एक्साइज ड्यूटी 5.46 रुपये प्रति लीटर से बढाकर […]
नयी दिल्ली : सरकार ने बजट लक्ष्यों को पूरा करने को लेकर अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए आज रात पेट्रोल पर 1.6 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 40 पैसे प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी’ बढा दी. सीबीईसी अधिसूचना के अनुसार गैर ब्रांडेड या सामान्य पेट्रोल पर बेसिक एक्साइज ड्यूटी 5.46 रुपये प्रति लीटर से बढाकर 7.06 रुपये प्रति लीटर कर दी गयी है. अतिरिक्त और विशेष एक्साइज ड्यूटी को शामिल करने के बाद पेट्रोल पर कुल लेवी 19.06 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी जो वर्तमान में 17.46 रुपये प्रति लीटर थी. इसी तरह, गैर ब्रांडेड या सामान्य डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 4.26 रुपये प्रति लीटर से बढाकर 4.66 रुपये प्रति लीटर कर दी गयी है.
ब्रांडेड पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 6.64 रुपये प्रति लीटर से बढाकर 8.24 रुपये प्रति लीटर कर दी गयी है. विशेष और अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी पहले की तरह ही 12 रुपये प्रति लीटर रहेगी. ब्रांडेड डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 6.62 रुपये से बढाकर 7.02 रुपये प्रति लीटर कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










