कल से बढ़ सकते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Oct 2015 11:33 AM

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : 15 अक्‍टूबर को पेट्रोलियम कंपनियों की समीक्षा बैठक है. क्रूड आयल की बढ़ी कीमतों में देखते हुए कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर सकते हैं. भारतीय बास्केट के लिए कच्चे तेल का भाव में एक बार फिर से बढ़कर 50 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है और […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : 15 अक्‍टूबर को पेट्रोलियम कंपनियों की समीक्षा बैठक है. क्रूड आयल की बढ़ी कीमतों में देखते हुए कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर सकते हैं. भारतीय बास्केट के लिए कच्चे तेल का भाव में एक बार फिर से बढ़कर 50 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है और विदेशी बाजार में कच्चे तेल के बढ़े हुए दाम को ग्राहकों पर डालने के लिए तेल कंपनियां गुरूवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं. बढ़ी हुई कीमतें गुरुवार मध्‍य रात्रि से लागू हो सकती हैं.

सरकार के नियंत्रण से मुक्‍त होने के बाद तेल कंपनियां पर 15 दिनों पर समीक्षा करती हैं और वैश्विक बाजारों में कच्‍चे तेल की कीमतों के आधार पर कीमतों को तय करती हैं. 30 सितंबर को जब तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव का जायजा लिया था उस समय भारतीय बास्केट के लिए कच्चे तेल का भाव 44.80 डॉलर प्रति बैरल था.

उस समय तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में तो कोई इजाफा नहीं किया था, लेकिन डीजल की कीमतों में 50 पैसे की बढ़ोतरी की थी. लेकिन अब भारतीय बास्केट के लिए कच्चे तेल का भाव बढ़कर 50.10 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है. इन हालात में तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी कर सकती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola