ePaper

खुशखबरी! पेट्रोल 2 रुपये लीटर सस्ता, 50 पैसे घटे डीजल के दाम, जानें कीमतें

Updated at : 31 Aug 2015 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
खुशखबरी! पेट्रोल 2 रुपये लीटर सस्ता, 50 पैसे घटे डीजल के दाम, जानें कीमतें

नयी दिल्ली : पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये लीटर और डीजल में 50 पैसे लीटर की कटौती की गयी है. वैश्विक स्तर पर तेल कीमतों में गिरावट के बीच ईंधन के दामों में इस महीने में यह तीसरी कटौती है. इंडियन आयल कारपोरेशन के एक अधिकारी ने कहा कि नयी दरें सोमवार मध्यरात्रि से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये लीटर और डीजल में 50 पैसे लीटर की कटौती की गयी है. वैश्विक स्तर पर तेल कीमतों में गिरावट के बीच ईंधन के दामों में इस महीने में यह तीसरी कटौती है. इंडियन आयल कारपोरेशन के एक अधिकारी ने कहा कि नयी दरें सोमवार मध्यरात्रि से प्रभावित होंगी. दिल्ली में स्थानीय शुल्‍कों सहित पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये लीटर की कमी की गयी है. मंगलवार से राजधानी में पेट्रोल का दाम 61.20 रुपये लीटर होगा.

अभी यह 63.20 रुपये लीटर है. वहीं डीजल का दाम 44.95 से घटकर 44.45 रुपये लीटर हो जाएगा. पेट्रोलियम कंपनियों ने इससे पहले 15 अगस्त को पेट्रोल कीमतों में 1.27 रुपये लीटर और डीजल में 1.17 रुपये की कटौती की गयी थी. इससे पहले 1 अगस्त पेट्रोल के दाम 2.43 रुपये लीटर और डीजल के दाम 3.60 रुपये प्रति लीटर घटाये गये थे.

पेट्रोल और डीजल की नयी कीमतें

देश के चार महानगरों में सोमवार मध्यरात्रि से पेट्रोल और डीजल की संशोधित कीमतें.

पेट्रोल :

महानगरपुरानी दरें (रुपये/ लीटर)नयी दरें (रुपये/ लीटर)कटौती ( रुपये/ लीटर)
दिल्‍ली63.2061.202.00
कोलकाता68.1066.501.60
मुंबई68.2466.232.01
चेन्‍नई63.4961.462.03

डीजल :

महानगरपुरानी दरें (रुपये/लीटर)नयी दरें (रुपये/लीटर)कटौती (रुपये/लीटर)
दिल्‍ली44.9544.450.50
कोलकाता48.6648.230.43
मुंबई50.0449.510.53
चेन्‍नई46.0845.560.52
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola