सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2015 11:24 AM
नयी दिल्ली : एक सितंबर यानि मंगलवार को पैट्रोल और डीजल की कीमतों भी दो से तीन रुपये तक की कटौती हो सकती है. पेट्रोलियम कंपनियों की पाक्षिक बैठक में इस पर निर्णय किया जा सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आयी भारी गिरावट को देखते हुए यह कयास लगाया जा […]
नयी दिल्ली : एक सितंबर यानि मंगलवार को पैट्रोल और डीजल की कीमतों भी दो से तीन रुपये तक की कटौती हो सकती है. पेट्रोलियम कंपनियों की पाक्षिक बैठक में इस पर निर्णय किया जा सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आयी भारी गिरावट को देखते हुए यह कयास लगाया जा रहा है. गौरतलब है 15 जुलाई को समीक्षा के बाद पेट्रोल की कीमतों में 1 रुपये 27 पैसे की कटौती की गी थी और डीजल की कीमतों में 1 रुपये 17 पैसे की कटौती की गयी थी.
पिछले दिनों से लगातार क्रूड आल की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है. पिछले 15 दिनों में क्रूड आयल की कीमतों में गिरावट का असर दूनियाभर के शेयर बाजारों पर भी देखने को मिला. अमेरिकी क्रूड ऑयल में गिरावट की वजह से अमेरिकी शेयर बाजार में भी ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गयी.
चीन के बाजार की हालत तो सबसे खराब हो गयी है. भारतीय बाजारों पर भी इसका असर देखने को मिला और पिछले सप्ताह सेंसेक्स 1600 से अधिक अंक गिर गया था. 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमत 50.68 डॉलर प्रति बैरल थी. वहीं इस हफ़्ते में क्रूड ऑयल की कीमत घटकर 44.28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










