बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 23.50 रुपये हुआ सस्ता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2015 9:43 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की दर आज 23.50 रुपये प्रति सिलेंडर घटा दी गई. सब्सिडी वाले सिलेंडर का कोटा खत्म होने के बाद उपभोक्ताओं को बाजार दर पर बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर लेना होता है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा कि दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की दर आज 23.50 रुपये प्रति सिलेंडर घटा दी गई. सब्सिडी वाले सिलेंडर का कोटा खत्म होने के बाद उपभोक्ताओं को बाजार दर पर बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर लेना होता है.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा कि दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की दर घटाकर 585 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गई है जो वर्तमान में 608.50 रुपये प्रति सिलेंडर है. संशोधित दर आज आधी रात से प्रभावी होगी.

इससे पहले, बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की दर एक जुलाई को 18 रुपये प्रति सिलेंडर घटाकर 608.50 रुपये की गई थी. उपभोक्ताओं को एक साल में सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर मिलते हैं जिनकी दर दिल्ली में 417.82 रुपये प्रति सिलेंडर है.

दूसरी ओर वाहन चालकों के लिए भी बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. खबर आ रही है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी की जाएगी. विदेशी बाजारों में कच्‍चे तेलों के दामों में कमी होने के बाद ऐसा फैसला लिया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola