ओला 100 से ज्यादा छात्र-छात्राओं की करेगा भर्ती
Updated at : 18 Sep 2019 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : अगले छह से 12 महीनों में कैब सेवा देने वाली कंपनी ओला शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों और प्रबंधन स्कूलों (बी – स्कूल) से 100 ज्यादा छात्र-छात्राओं को नियुक्त करने की योजना बना रहा है. इन छात्रों को प्रोडेक्ट डेवलपर और रिसर्च इंजीनियर से लेकर व्यापार विश्लेषक पदों पर नियुक्त किया जाएगा. ओला ने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : अगले छह से 12 महीनों में कैब सेवा देने वाली कंपनी ओला शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों और प्रबंधन स्कूलों (बी – स्कूल) से 100 ज्यादा छात्र-छात्राओं को नियुक्त करने की योजना बना रहा है. इन छात्रों को प्रोडेक्ट डेवलपर और रिसर्च इंजीनियर से लेकर व्यापार विश्लेषक पदों पर नियुक्त किया जाएगा.
ओला ने बयान में कहा कि वह ‘ कैंपस प्लेसमेंट’ कार्यक्रम – कैंपस कनेक्ट के तहत देशभर के प्रमुख संस्थानों और बिजनेस स्कूलों में जाएगी. इसमें भारतीय प्रबंधन संस्थान (अहमदाबाद , बेंगलुरू , कोलकाता और लखनऊ) के साथ एनआईटी , बिट्स पिलानी और आईआईटी (दिल्ली , मद्रास , रूड़की , गुवाहटी) शामिल हैं. कंपनी अगले 6-12 महीनों में 100 से ज्यादा सॉफ्टवेयर डेवलपर , रिसर्च इंजीनियर , बिजनेस एनालिस्ट , प्रोडेक्ट डेवलपर , कार्यक्रम प्रबंधकों की भर्ती करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




