शॉपक्लूज का अधिग्रहण करने के लिए बातचीत कर रही स्नैपडील
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2019 12:31 PM
नयी दिल्ली : ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्नैपडील अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी शॉपक्लूज को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है. यह सौदा 20 से 25 करोड़ डॉलर में होने का अनुमान है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. मामले से जुड़े करीबी सूत्रों ने कहा कि स्नैपडील ने उचित प्रक्रिया शुरू कर दी है और अगले कुछ हफ्तों […]
नयी दिल्ली : ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्नैपडील अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी शॉपक्लूज को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है. यह सौदा 20 से 25 करोड़ डॉलर में होने का अनुमान है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. मामले से जुड़े करीबी सूत्रों ने कहा कि स्नैपडील ने उचित प्रक्रिया शुरू कर दी है और अगले कुछ हफ्तों में अधिग्रहण को लेकर फैसला हो सकता है.
स्नैपडील के प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से इन्कार किया, जबकि शॉपक्लूज ने कहा कि कंपनी बाजार में उड़ रही अफवाहों पर टिप्पणी नहीं करती है. ई-कॉमर्स क्षेत्र की दोनों कंपनियां पहले भी इस तरह की बातचीत कर चुकी हैं. लेकिन, यह पहली बार है कि जब अधिग्रहण के लिए निर्धारित प्रक्रिया शुरू की गयी है.
मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि यह सौदा पूरी तरह से शेयरों पर आधारित होगा और इस सौदे के 20-25 करोड़ डॉलर में होने की संभावना है. शॉपक्लूज के निवेशकों में सिंगापुर का सरकारी संपत्ति कोष जीआईसी, हीलियन वेंचर्स पार्टनर्स, टाइगर ग्लोबल, नेक्सस वेंचर पार्टनर्स शामिल हैं. सौदा होने के बाद इनके बाहर होने की संभावना है. यदि यह सौदा होता है, तो दोनों कंपनियों को भारतीय बाजार में फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी कंपनियों से मिलकर मुकाबले करने में मदद मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










