Women''s Day पर हुआ यह खास, Air India ने 50 से अधिक All women Crew Flights संचालित की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2019 10:35 PM
नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय विमानन सेवा एयर इंडिया द्वारा संचालित की गयी 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और 40 से अधिक अंतर्देशीय उड़ानों में चालक दल की सभी सदस्य महिलाएं थी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उड़ान के संचालन में करीब 240 महिला कर्मचारी शामिल रही. […]
नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय विमानन सेवा एयर इंडिया द्वारा संचालित की गयी 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और 40 से अधिक अंतर्देशीय उड़ानों में चालक दल की सभी सदस्य महिलाएं थी.
अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उड़ान के संचालन में करीब 240 महिला कर्मचारी शामिल रही. विमान कंपनी के अधिकारियों ने बताया, तकरीबन 62 महिला पायलटों और 181 महिला कैबिन क्रू ने 50 से अधिक उड़ानों का संचालन किया.
इस सभी उड़ानों में केवल महिला कर्मचारी थी. सभी महिला चालक दल वाली अंतरर्देशीय उड़ानों में दिल्ली-मुंबई, मुंबई-गोवा, मुंबई-कोच्चि, मुंबई-अहमदाबाद, मुंबई-नागपुर, मुंबई-भोपाल, चेन्नई-पोर्ट ब्लेयर, दिल्ली-बेंगलुरू, दिल्ली-चेन्नई आदि रहीं.
अंतरराष्ट्रीय मार्गों में दिल्ली-सिडनी, मुंबई-लंदन, दिल्ली-रोम, दिल्ली-लंदन, मुंबई-दिल्ली-शंघाई, दिल्ली-पेरिस, मुंबई-नेवार्क, मुंबई-न्यूयार्क, दिल्ली-न्यूयार्क, दिल्ली-वाशिंगटन, दिल्ली-शिकागो और दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










