Repo Rate में कटौती की उम्मीद आैर Reliance Industries के शेयरों में उछाल से Sensex 113 अंक मजबूत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2019 5:30 PM
मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में उछाल आैर रिजर्व बैंक की द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा से पहले विदेशी निवेशकों की लिवाली से सोमवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से उबरकर 113 अंक लाभ में बंद हुआ. कारोबार के दौरान बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 400 अंक ऊपर […]
मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में उछाल आैर रिजर्व बैंक की द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा से पहले विदेशी निवेशकों की लिवाली से सोमवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से उबरकर 113 अंक लाभ में बंद हुआ. कारोबार के दौरान बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 400 अंक ऊपर नीचे हुआ. कारोबार के दौरान इसने 36,225.48 अंक का निचला स्तर छुआ. यह 36,622.77 अंक के सबसे ऊपर तक गया. अंत में सेंसेंक्स 113.31 अंक या 0.31 फीसदी के लाभ से 36,582.74 अंक पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18.60 अंक या 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 10,912.25 अंक पर पहुंच गया.
सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 3.52 फीसदी की बढ़त के साथ 1,291.15 रुपये पर पहुंच गया. अन्य कंपनियों में ओएनजीसी, बजाज आॅटो, कोटक बैंक, टीसीएस, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, मारुति, एचडीएफसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 3.03 फीसदी तक लाभ में रहे. वहीं, पावरग्रिड, यस बैंक, एनटीपीसी, सनफार्मा, एमएंडएम, आईटीसी, एलएंडटी और बजाज फाइनेंस के शेयर 3.13 फीसदी तक नीचे आये.
कारोबारियों ने कहा कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक मंगलवार से शुरू हो रही है. इसकी वजह से बाजार में सतर्कता का रुख था, लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज में भारी लिवाली से सेंसेक्स लाभ में बंद हुआ. वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से यहां लाभ सीमित रहा. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 1.17 फीसदी तक का नुकसान रहा.
इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे की गिरावट के साथ 71.68 प्रति डॉलर पर चल रहा था. ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.52 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,315.89 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5.07 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










