कल्याण बनर्जी ने अभिषेक को बताया बेटा, 19 सांसदों के बागी तेवर पर कहा-जिन्हें जो करना है; करने दें
कल्याण बनर्जी
Kalyan Banerjee : टीएमसी और कांग्रेस पार्टी की मर्जर की अटकलों पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा है कि हम कांग्रेस के साथ मर्ज नहीं कर रहे हैं. पार्टी में फूट पर भी उन्होंने बात की और कहा कि जो जहां जाना चाहता है वो जाए. टीएमसी में टूट की अफवाह तेजी से फैल रही है और बागी विधायकों का कहना है कि उनके साथ अब 64 विधायक हो गए हैं.
Kalyan Banerjee : तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद कल्याण बनर्जी ने 19 टीएमसी सांसदों के लोकसभा स्पीकर से मिलने पर कहा कि उन्हें जो करना है करने दें. उन्हें बीजेपी की शरण में रहना होगा. यह सब एक राजनीतिक साजिश है. उन 19 सांसदों को बीजेपी स्वीकार नहीं करेगी. कल्याण बनर्जी ने एएनआई न्यूज एजेंसी से बात करते हुए टीएमसी में हुई फूट पर बात की.
पश्चिम बंगाल में डेमोक्रेसी खत्म हो गई है
कल्याण बनर्जी ने यह आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म हो गया है. बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद बीजेपी, टीएमसी के नेताओं को परेशान कर रही है. उनके साथ मारपीट हो रही है. बंगाल में अभी जो हो रहा है और जिस स्थिति का सामना हम कर रहे हैं, वैसी स्थिति का सामना किसी ने नहीं किया होगा. बंगाल के वर्तमान सीएम बदला लेने की प्रवृत्ति से काम कर रहे हैं. वे बताएं कि पिछले एक महीने में प्रदेश में क्या विकास हुआ.
अभिषेक बनर्जी मेरे बेटे जैसा है
अभिषेक बनर्जी पर हाल में कल्याण बनर्जी ने बहुत तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि दीदी को हम दोनों में से किसी एक को चुनना होगा. अब कल्याण बनर्जी अपने बयान पर यह कह रहे हैं कि अभिषेक मेरे बेटे जैसा है. बेटे की सभी गलतियों को माफ करना पिता का काम है. देश में डेमोक्रेसी खतरे में है. पश्चिम बंगाल में कभी ऐसी स्थिति नहीं आई जहां विपक्ष खत्म हो गया हो.
ये भी पढ़ें : पुलिस रेड से बौखलाए अभिषेक ने मीडिया से कहा-मैं कुछ छिपा रहा हूं तो तलाशी लेने वालों से पूछिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए