ePaper

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट का दौर

Updated at : 23 Oct 2018 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट का दौर

मुंबई : शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार चौथे दिन गिरावट का दौर देखा गया. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 34,000 अंक के स्तर से नीचे चला गया जबकि निफ्टी भी 10,200 अंक से कम पर रहा. ब्रोकरों के अनुसार इसकी अहम वजह घरेलू सांस्थानिक निवेशकों की बिकवाली, विदेशी पूंजी की सतत निकासी और एशियाई […]

विज्ञापन

मुंबई : शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार चौथे दिन गिरावट का दौर देखा गया. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 34,000 अंक के स्तर से नीचे चला गया जबकि निफ्टी भी 10,200 अंक से कम पर रहा.

ब्रोकरों के अनुसार इसकी अहम वजह घरेलू सांस्थानिक निवेशकों की बिकवाली, विदेशी पूंजी की सतत निकासी और एशियाई बाजारों का कमजोर रहना है. रुपया भी शुरुआती कारोबार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 23 पैसे टूटकर 73.79 पर रहा. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 204.78 अंक यानी 0.60 प्रतिशत घटकर 33,929.60 अंक पर रहा.

पिछले तीन दिन में इसमें कुल 1,028 अंक की गिरावट दर्ज की गयी. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.40 अंक यानी 0.72 प्रतिशत गिरकर 10,171.85 अंक पर चल रहा है.

शुरुआती कारोबार में रुपया 23 पैसे कमजोर

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 23 पैसे टूटकर 73.79 पर खुला. मुद्रा कारोबारियों के अनुसार आयातकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से भारतीय मुद्रा कमजोर पड़ी है. सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे कमजोर रहकर 73.56 पर बंद हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola