ePaper

Facebook नफरत भरे भाषण पर रोक लगाने के लिए कार्यबल तैनात करेगा

Updated at : 06 Oct 2018 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
Facebook नफरत भरे भाषण पर रोक लगाने के लिए कार्यबल तैनात करेगा

नयी दिल्ली : सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म फेसबुक ने शनिवार को कहा कि वह ‘स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव’ के लिए लोगों एवं नेताओं को उसके प्लेटफॉर्म के जरिये संवाद के लिए प्रोत्साहित करेगा. हालांकि, चुनाव के दौरान नफरत भरे भाषण के प्रसार पर रोक लगाने के लिए कंपनी एक कार्यदल की तैनाती करेगी. फेसबुक के पब्लिक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म फेसबुक ने शनिवार को कहा कि वह ‘स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव’ के लिए लोगों एवं नेताओं को उसके प्लेटफॉर्म के जरिये संवाद के लिए प्रोत्साहित करेगा.

हालांकि, चुनाव के दौरान नफरत भरे भाषण के प्रसार पर रोक लगाने के लिए कंपनी एक कार्यदल की तैनाती करेगी. फेसबुक के पब्लिक पॉलिसी ईएमईए के उपाध्यक्ष रिचर्ड एलन ने संवाददाताओं से कहा, हम चाहते हैं कि हमारे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव एवं सकारात्मक संवाद के लिए हो.

हम नेताओं से बातचीत करने वाले लोगों का स्वागत करते हैं लेकिन हम नहीं चाहते हैं कि लोग इस मंच का दुरुपयोग करें. कंपनी चुनाव के दौरान विचारों को प्रभावित करने, नफरत भरे भाषण के प्रसार सहित अन्य मुद्दों के लेकर आलोचना झेलती रही है. फेसबुक ने घृणास्पद बातों के प्रसार को रोकने के लिए एक नीति पर काम करना शुरू किया है.

इसके तहत कंपनी नफरत एवं हिंसा फैलाने वाली सामग्रियों के अपने प्लेटफॉर्म से हटा देगी. एलन ने कहा कि विभिन्न देशों में अलग-अलग तरह से दुरुपयोग होता है लेकिन उनका सिद्धांत एक है. उन्होंने कहा कि फेसबुक इस मुद्दे के समाधान के लिए अपनी नीति को और कारगर बनाने की दिशा में काम कर रहा है.

उन्होंने कहा, जब हम आगामी चुनावों के बारे में सोचते हैं तो निश्चित तौर पर दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते भारत सबसे अहम हो जाता है. इसके लिए हमारे पास एक कार्यबल है. इसमें सुरक्षा एवं सामग्री विशेषज्ञ शामिल होते हैं.

हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि भारत या ब्रिटेन या किसी अन्य देश में किस प्रकार दुरुपयोग होता है. उनका यह बयान इस साल होने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनावों के परिप्रेक्ष्य में अहम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola