Stock Markets में गिरावट से निवेशकों को लगी 8.5 लाख करोड़ रुपये की चपत

नयी दिल्ली : शेयर बाजारों में गिरावट से निवेशकों को पिछले पांच कारोबारी दिनों में 8.47 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है. पिछले सप्ताह की शुरुआत के बाद से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 5 फीसदी टूट चुका है. तीस शेयरों वाला सेंसेक्स सोमवार को 536.58 अंक या 1.46 फीसदी की गिरावट के […]
नयी दिल्ली : शेयर बाजारों में गिरावट से निवेशकों को पिछले पांच कारोबारी दिनों में 8.47 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है. पिछले सप्ताह की शुरुआत के बाद से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 5 फीसदी टूट चुका है. तीस शेयरों वाला सेंसेक्स सोमवार को 536.58 अंक या 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ 36,305.02 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स में पिछले पांच दिनों से गिरावट जारी है. कुल मिलाकर पिछले पांच कारोबारी दिनों में सेंसेक्स 1,785.62 अंक या 4.68 फीसदी टूट चुका है.
इसे भी पढ़ें : बैंक और वाहन कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स ने लगाया 537 अंक का गोता
बाजार में तेल गिरावट के कारण बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 8,47,974.15 करोड़ रुपये घटकर 1,47,89,045 करोड़ रुपये रह गया. नकदी को लेकर चिंता तथा चीन के अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता से हटने से बाजार धारणा प्रभावित हुई. बंबई शेयर बाजार में सोमवार को 2,111 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी और 538 में बढ़त रही, जबकि 168 शेयरों के भाव पूर्ववत रहे. सोमवार को करीब 470 शेयर 52 सप्ताह के निम्न स्तर पर पहुंच गये.
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि पिछले सप्ताह आवासीय तथा गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की सेहत को लेकर शुरू हुई चिंता से बाजार में अफरा-तफरी बनी हुई है. सरकार तथा नियामकीय संस्थानों के बयान के बावजूद बाजार कोष लागत बढ़ने तथा गुणवत्ता के साथ नकदी में सख्त स्थिति जैसी चुनातियों को लेकर चिंतित है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




