ePaper

शेयर बाजार : छह दिन की गिरावट पर ब्रेक, सेंसेक्स 224 अंक मजबूत

Updated at : 06 Sep 2018 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार : छह दिन की गिरावट पर ब्रेक, सेंसेक्स 224 अंक मजबूत

मुंबई : शेयर बाजारों में गुरुवार को छह दिन से चली आ रही गिरावट के सिलसिले पर ब्रेक लगा और सेंसेक्स 224 अंक चढ़ गया. निवेशकों ने हालिया गिरावट वाले स्वास्थ्य सेवा, ऊर्जा तथा बिजली कंपनियों के शेयरों में लिवाली की. हालांकि, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया पहली बार 72 प्रति डॉलर के […]

विज्ञापन

मुंबई : शेयर बाजारों में गुरुवार को छह दिन से चली आ रही गिरावट के सिलसिले पर ब्रेक लगा और सेंसेक्स 224 अंक चढ़ गया. निवेशकों ने हालिया गिरावट वाले स्वास्थ्य सेवा, ऊर्जा तथा बिजली कंपनियों के शेयरों में लिवाली की. हालांकि, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया पहली बार 72 प्रति डॉलर के स्तर से नीचे चला गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव के बीच 224.50 अंक या 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,242.81 अंक पर बंद हुआ.

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 38,320.96 से 37,912.50 अंक के दायरे में रहा. इससे पिछले छह सत्रों में सेंसेक्स 878.32 अंक टूटा था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी एक बार फिर 11,500 अंक के स्तर को पार कर गया. कारोबार के दौरान निफ्टी 11,562.25 अंक के उच्चस्तर तक गया. अंत में निफ्टी 59.95 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,536.90 अंक पर बंद हुआ.

कारोबार के दौरान यह 11,436.05 अंक के निचले स्तर तक भी गया. हालिया गिरावट वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा जैसे शेयरों में मूल्यवर्धन वाली खरीदारी से बाजार में तेजी आयी. शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे, जिससे यहां भी धारणा को बल मिला. इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 176.95 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वहीं विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 383.67 करोड़ रुपये की बिकवाली की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola